देश की संपत्ति बेच रही केंद्र सरकार : विनोद

संस सिदरी केंद्र की भाजपा सरकार देश की संपत्ति को औने-पौने दाम में पूंजीपति अडानी व अंबा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 07:10 PM (IST)
देश की संपत्ति बेच रही केंद्र सरकार : विनोद
देश की संपत्ति बेच रही केंद्र सरकार : विनोद

संस, सिदरी : केंद्र की भाजपा सरकार देश की संपत्ति को औने-पौने दाम में पूंजीपति अडानी व अंबानी को बेच रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को बड़ा संघर्ष करने की जरूरत है। उक्त बातें बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने शनिवार की शाम मोदीडीह सिदरी में माले नेता जनार्दन हरिजन की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कही। इसके पूर्व विधायक विनोद सिंह, मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो आदि ने जनार्दन हरिजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक विनोद ने कहा कि जनार्दन हरिजन शोषितों, पीड़ितों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनकी असमय मृत्यु से शोषित और वंचित वर्ग स्वयं को असहाय महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व में निजी कंपनियों का सरकारीकरण किया गया था। आज मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को अडानी ओर अंबानी को औने-पौने दाम में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेचने में लगी है। काला कृषि कानून वापस लेने, पुराने श्रम कानून को फिर से बहाल करने, रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की। आम लोगों से किसान, मजदूर व जनविरोधी सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने पर बल दिया। पूर्व विधायक मासस के अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि वामपंथी आंदोलन ही सरकार की मनमानी पर अंकुश लगा सकती है। इस दौरान किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए सैकड़ों किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद ने की। कृष्णा सिंह, नागेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, माकपा के काली सेन गुप्ता, नेहरु हेंब्रम, दुलाल प्रमाणिक, विमल रवानी ने भी विचार रखे। वाम जनवादी संघर्ष समिति ने हर्ल में स्थानीय लोगों को रोजगार व न्यूनतम मजदूरी दिलाने के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी