केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल : कांग्रेस

दिल्ली में कांग्रेस की 12 दिसंबर को आहूत रैली की अनुमति नहीं देने पर गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दोष मढ़ा। इस बाबत रणधीर वर्मा चौक पर पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की पुतला जलाया और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:12 PM (IST)
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल : कांग्रेस
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल : कांग्रेस

धनबाद : दिल्ली में कांग्रेस की 12 दिसंबर को आहूत रैली की अनुमति नहीं देने पर गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दोष मढ़ा। इस बाबत रणधीर वर्मा चौक पर पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की पुतला जलाया और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है।

कमरतोड़ महंगाई एवं केंद्र की गलत नीतियों के कारण लोग त्रस्त एवं परेशान हैं। देश की अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की विफलता के कारण चरमरा गई है। महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, सरसों तेल एवं अन्य सामग्रियों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों के कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि महंगाई के विरोध में दिल्ली में रैली को अनुमति नहीं दिया जाना लोकतंत्र की हत्या है। केंद्र सरकार तानाशाही पूर्वक अपना शासन चला रही है, कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

यह थे मौजूद :

कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र वर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम, मुख्तार खान, योगेंद्र सिंह योगी, राशिद रजा अंसारी, अनिल साव, आमिर हाशमी, मनोज यादव, जाहिर अंसारी, गोपाल कृष्ण चौधरी, संजय जायसवाल, हरेंद्र शाह, प्रभाकर नोनिया, पप्पू कुमार तिवारी, कामता पासवान, बबलू दास, संदीप कुमार कक्कू, शहजादा हुसैन, इम्तियाज आलम, जावेद रजा, मसूद आलम, रमेश राय, भास्कर झा, अरविद सैनी, मनोज घोष, सुखदेव हंसदा, अप्पू दास, अखिलेश चौधरी, ओम शंकर दुबे, फैज अहमद, अजमल हाशमी, मनोहर दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी