Dhanbad Judge Death Case: जांच में प्रमोद सिंह हत्याकांड के आइओ को लगाया गया, क्या साजिश का होगा खुलासा

प्रमोद सिंह हत्या में 2003 में सीबीआइ क्राइम ब्रांच की एंट्री हुई थी। उसके बाद 2021 के जज उत्तम आनंद के मामले में सीबीआइ ने एंट्री की है। मुकेश कुमार को सीबीआइ इसलिए लायी है क्योंकि वह प्रमोद सिंह हत्याकांड में सफल अनुसंधानकर्ता के रुप मे शामिल हुए थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 02:21 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 02:21 PM (IST)
Dhanbad Judge Death Case: जांच में प्रमोद सिंह हत्याकांड के आइओ को लगाया गया, क्या साजिश का होगा खुलासा
जज उत्तम आनंद और धक्का मारने वाला आटो ( फाइल फोटो)।

जासं,धनबाद। जज उत्तम आनंद की मौत मामले की जांच कर रही दिल्ली सीबीआइ क्राइम ब्रांच की टीम प्रमोद सिंह की हत्या को एक बार फिर से खंगाल रही है। इसको लेकर प्रमोद हत्याकांड के आइयो मुकेश कुमार शर्मा को धनबाद बुलाया गया है। मुकेश शर्मा ने आते ही कई लोगों से पुछताछ की है। वह झरिया, डिगवाडीह समेत कई स्थानों पर जाकर पुछताछ किए है। इस केस में वह सीबीआइ का सहयोग कर रहे है। गौरतलब हो कि तीन अक्तूबर 2003 को प्रमोद सिंह की हत्या कर दी गयी थी। पहल थाना में मामला दर्ज हुआ था बाद में मामले की जांच सीबीआइ ने की थी। सीबीआइ की ओर से मुकेश कुमार को जिम्मा सौंपा गया था। जिन्होंने इस कांड को सुलझाया था।

18 वर्ष के बाद सीबीआइ की हुई एंट्री

प्रमोद सिंह हत्या में 2003 में सीबीआइ क्राइम ब्रांच की एंट्री हुई थी। उसके बाद 2021 के जज उत्तम आनंद के मामले में सीबीआइ ने एंट्री की है। मुकेश कुमार को सीबीआइ इसलिए लायी है क्योंकि वह प्रमोद सिंह हत्याकांड में सफल अनुसंधानकर्ता के रुप मे शामिल हुए थे। सीबीआइ उनके अनुभव का लाभ लेना चाहती है। दिल्ली सीबीआइ की जांच अभी हर्ष सिंह व अमन सिंह की ओर घुमी हुई है।बताते चले कि वह रंजय सिंह और नीरज सिंह की हत्या को भी इस केस से जोड़ कर देख रही है।इसके लिए सीबीआइ ने दोनों की चार्जशीट कॉपी भी रखी है और इससे जुड़े लोगों से पुछताछ की है।

28 जूलाई को हुई थी हत्या

जज उत्तम आनंद की हत्या 28 जूलाई को ऑटो से धक्का मार कर हुई ती। इसमें आरोपिट ऑटो चालक लखन वर्मा व उसका सहयोगी राहुल वर्मा जेल में है। सीबीआइ अब षड़यंत्र कारियों तक पहुंचना चाहती है। मुकेश कुमार के आने के बाद अब जल्द केस का खुलासा होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी