Dhanbad Judge Death Case: शक की किसी भी संभावना को नहीं छोड़ रही सीबीआइ, अब विनोद झा हत्याकांड के अभियुक्त के माता-पिता से पूछताछ

Dhanbad Judge Death Case जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत 28 जुलाई को हुई थी। इस मामले की सीबीआइ जांच कर रही है। अब तक सीबीआइ को किसी षडयंत्र की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन हाई कोर्ट का मानना है कि हत्या के पीछे साजिश हो सकती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:57 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:08 AM (IST)
Dhanbad Judge Death Case: शक की किसी भी संभावना को नहीं छोड़ रही सीबीआइ, अब विनोद झा हत्याकांड के अभियुक्त के माता-पिता से पूछताछ
धनबाद के जज उत्तम आनंद ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद/ चिरकुंडा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत के दो महीने हो चले हैं। 28 जुलाई की सुबह धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक के नजदीक एक आटो ने धक्का मार दिया। इसके बाद जज की माैत हो गई है। इस मामले की सीबीआइ जांच कर रही है। लेकिन अब तक सीबीआइ के हाथ खाली हैं। दूसरी तरफ रांची हाई कोर्ट का सीबीआइ पर जल्द से जल्द साजिश का पता लगाने के लिए दबाव है। हाई कोर्ट हर सप्ताह मामले की समीक्षा करता है। ऐसे में सीबीआइ किसी भी शक की संभावना को नहीं छोड़ रही है। वह हर स्तर से जांच कर रही है। जहां कहीं से भी कुछ साक्ष्य और सबूत मिल सकता है वहां जा रही है। इसी कड़ी में धनबाद जेल में बंद विनोद झा हत्याकांड के अभियुक्त शेखर कुमार रवानी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। 

शेखर के माता-पिता से चिरकुंडा थाना में पूछताछ

विनोद झा हत्याकांड में जेल में बंद सोनारडंगाल निवासी शेखर कुमार रवानी के बारे में जानकारी लेने के लिए जज उत्तम आनंद की हत्या की जांच में लगी सीबीआइ टीम शनिवार को चिरकुंडा पहुंची। सीबीआइ टीम ने शनिवार देर शाम पहुंचकर शेखर कुमार रवानी के विषय में जानकारी प्राप्त की। इससे पहले सीबीआइ ने धनबाद स्थित कैंप कार्यालय में शेखर के माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडांगा हाउसिंग कालोनी में 24 फरवरी को दिनदहाड़े विनोद झा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के साजिश में शामिल होने के आरोप में 26 फरवरी से ही शेखर रवानी धनबाद जेल में बंद है। विनोद झा हत्याकांड में शेखर पर शूटर को मदद करने का आरोप है।

chat bot
आपका साथी