Jamtara Road Accident: रांची से भागलपुर जा रही कार मुर्गाडीह नदी में गिरी, तीन की माैत

Jamtara Road Accident आइ 10 एसयूबी कार (वाहन संख्या जेएच 01 क्यू 0973) पर सवार होकर सभी लोग रांची रातू रोड से भागलपुर के लिए निकले थे। अविनाश सिंह ने सकेंड हैंड गाड़ी रांची में खरीदा थी और उसी वाहन को रांची से लेकर भागलपुर जा रहे थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:03 PM (IST)
Jamtara Road Accident: रांची से भागलपुर जा रही कार मुर्गाडीह नदी में गिरी, तीन की माैत
नदी में गिरी कार को देखते लोग ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा)। नारायणपुर- करमाटांड़ मुख्य पथ पर मुर्गाडीह के पास पुल से एक आइ 10 एसयूबी कार नीचे नदी में गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान भागलपुर के जीरो माइल के रहने वाले पूर्व फौजी रामचंद्र प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अविनाश सिंह उर्फ गोलू तथा रामचंद्र सिंह का 28 वर्षीय दामाद सौरव सिंह जो मुंगेर जिले के नोगांव के रहने वाले है। वहीं तीसरे मृतक की पहचान सितांसु नैनम के रूप में हुई है जो गोलू का मित्र बताया जा रहा है। इस घटना में सकुशल बचे रानू सिंह छपरा जिले का मुरैना गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान समय में भागलपुर में ही रहतें है। 

रांची में खरीदी सकेंड हैंड कार

आइ 10 एसयूबी कार (वाहन संख्या जेएच 01 क्यू 0973) पर सवार होकर सभी लोग रांची रातू रोड से भागलपुर के लिए निकले थे। अविनाश सिंह ने सकेंड हैंड कार रांची में खरीदी थी, उसी वाहन को रांची से लेकर ये लोग भागलपुर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात्रि झमाझम बारिश और अंधेरी रात के बीच तेज रफ्तार होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क घुमावदार होने के कारण कार सीधे नदी में गिर गई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगे की सीट पर बैठे अविनाश सिंह और सौरव सिंह सीट बेल्ट लगा रखी थी जिसके कारण पानी में दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति का शव पुल के नीचे से बरामद किया गया है। 

एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

वहीं रानू सिंह सकुशल बचे है। वे घटना के बाद पानी से बचते हुए नदी में पत्थर के सहारे खड़े थे, इसी बीच एक वाहन वहां से गुजर रही थी तो उन्होंने बचाओ, बचाओ की आवाज दी। आवाज सुनकर वाहन वाले रूके तथा वहां के लोगों को बुलाया तथा नदी में फसे रानू सिंह को नदी से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। वाहन में फंसे दो लोगों का शव रात में ही बरामद कर लिया गया था जबकि तीसरे व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह मुर्गाडीह के पुल से नीचे बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद भागलपुर से मृतकों के स्वजन भी पहुंचे। घटना में अपना सब कुछ खो चुके पूर्व फौजी रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका सब कुछ लूट गया है। एकलौता पुत्र चला गया वहीं दमाद की भी मौत हो गई है। सारी सूचना एकत्र करने के बाद नारायणपुर पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है। इस संबंध में थानें में मामला दर्ज किया गया है।

कार पर सवार होकर चार लोग रांची रातू से भागलपुर जा रहें थे। रात का वक्त होने और बारिश के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे कार नदी में गिर गई। उक्त घटना में तीन व्यक्ति की मौत हुई है तथा एक सकुशल बचें है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया है।

-अभय कुमार, थाना प्रभारी, नारायाणपुर, जामताड़ा

chat bot
आपका साथी