Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथे चरण की 15 सीटों पर थम गया प्रचार; बूथ मैनेजमेंट में जुटे प्रत्याशी, 16 को मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में 16 दिसंबर को मतदान होना है। इन सभी क्षेत्रों में शनिवार पांच बजे तक प्रचार का समय निर्धारित था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 05:43 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथे चरण की 15 सीटों पर थम गया प्रचार;  बूथ मैनेजमेंट में जुटे प्रत्याशी, 16 को मतदान
Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथे चरण की 15 सीटों पर थम गया प्रचार; बूथ मैनेजमेंट में जुटे प्रत्याशी, 16 को मतदान

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Legislative Assembly Election 2019 के चाैथे चरण में जिन 15 विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान होना है शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं।  चाैथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर कुल 221 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो मंत्री समेत 14 वर्तमान विधायक शामिल हैं।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क तो साध सकते हैं लेकिन प्रचार माध्यमों के इस्तेमाल पर रोक है। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। क्योंकि जिसका बूथ मनैजमेंट अच्छा होगा उसी की जीत होगी। झारखंड विधानसभा के चाैथे चरण में धनबाद, झरिया, बाघमारा जैसी कई हॉट सीटों पर जबर्दस्त मुकाबला होने की संभावना है। चौथे दौर में एक को छोड़कर सभी वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके समक्ष अपनी सीटें बचाने की चुनौती है। वहीं, झरिया के वर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इस चरण में कुल 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 22 महिलाएं हैं। चार विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। इनमें मधुपुर, चंदनकियारी, सिंदरी तथा टुंडी शामिल हैं। 59 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक 25 प्रत्याशी बोकारो तथा सबसे कम आठ निरसा में हैं।

chat bot
आपका साथी