झारखंड में लाटरी पर प्रतिबंध के बाद भी खुल कर हो रहा खेल, झरिया में जाली टिकट प्रिंट कर हो रही आपूर्ति

नागालैंड स्टेट डियर दामोदर वैली के नाम पर लाटरी के नकली टिकटों की छपाई झरिया में हो रही है। यहां से धनबाद और झारखंड के विभिन्न जिलों में सप्लाई हो रही है। जाली टिकट बेच कर आम लोगों से ठगी की जा रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:15 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:15 AM (IST)
झारखंड में लाटरी पर प्रतिबंध के बाद भी खुल कर हो रहा खेल, झरिया में जाली टिकट प्रिंट कर हो रही आपूर्ति
झरिया में छापी गई जाली लाटरी टिकट।

जागरणर संवाददाता, धनबाद। प्रतिबंधिति होने के बावजूद जिले में लाटरी का अवैध कारोबार एक बार फिर से फलने फूलने लगा है। जिसकी चपेट में सबसे ज्यादा दिहाड़ी पर काम करनेवाले मजदूर आ रहे हैं और अपनी गाढ़ी कमाई को इस पर लुटा रहे हैं। इसके साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़ा एक गिरोह इन लाटरियों का जाली टिकट स्थानीय स्तर पर छपवा कर भी लाेगों को ठगने का काम कर रहा है। जिसका सरगना झरिया इलाके का बताया जा रहा है। जो नागालैंड स्टेट डियर दामोदर वैली के नाम पर लाटरी की नकली टिकटों की छपाई झरिया में ही करा रहा है और इसकी बिक्री से प्रत्येक दिन हजारों रुपये की ठगी लोगों से कर रहा है।

इस धंधे के जुड़े लोगों की माने तो इस जाली टिकट पर दिन में दो से तीन बार लाटरी निकालने का गोरखधंधा किया जा रहा है। जिसके शिकार कोलियारी में काम करने वाले मजदूर, भाड़े के वाहनों के ड्राइवर, होटलों में काम करने के अलावा ठेला चलाने वालों के साथ दिहाड़ी मजदूर हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जाली टिकटों की छपाई कराने का खर्च प्रति टिकट केवल तीस पैसे आता है। जिसे 50, 100, 150, 200, 400, 500 के डिनोमिनेशन में छापने के बाद जिले के बलियापुर, सिंदरी, डिगवाडीह, सिजुआ, फुसरो, चास, निरसा , चिरकुण्डा, कुमारधुबी, बरवापूर्व, टुण्डी जैसे जगहों के अलावा आसपास के जिलों में भी भेजा जाता है। इसके लिए उस स्थानीय कुख्यात ने अपने एजेंट जगह जगह नियुक्त कर रखा है।

उसने बताया कि इस धंधे प्रतिदिन लाखों रूपये का वारा न्यारा हो रहा है। जिसके लिए बकायदा स्थानीय स्तर के अधिकारियों को मैनेज करने के लिए उनपर भी पैसों की बरसात की जाती हे। इस बाबत पूछे जाने पर वरीय पुलिसा अधीक्षक ने कहा कि इसकी जानकारी उनको भी मिली है। इसकी वह जांच करा रहे हैं। जल्द ही पूरे गिरोह का उद्भेदन कर दिया जागएा। इससे जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा। चाहे उसकी पहुंच कितनी भी उंची क्यों ना हो।

chat bot
आपका साथी