Dhanbad: गोव‍िंंदपुर साह‍िबगंज मुख्‍य मार्ग पर बस पेड़ से टक्‍करा गई...ऐसे बची लोगों की जान

गोव‍िन्दपुर साहेबगंज मुख्य सड़क पर चुनूडीह गांव के पास अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। बीते रात गोबिन्दपुर साहि‍बगंज मुख्य सड़क पर चुनूडीह गांव के पास टाटा से भागलपुर जा रही यात्री बस संख्या बीआर02पीए 8526 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टक्‍करा गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:47 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:47 AM (IST)
Dhanbad: गोव‍िंंदपुर साह‍िबगंज मुख्‍य मार्ग पर बस पेड़ से टक्‍करा गई...ऐसे बची लोगों की जान
गोबिन्दपुर साहेबगंज मुख्य सड़क पर चुनूडीह गांव के पास अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। (जागरण)

 संवाद सहयोगी, पूर्वी टुण्डी: गोबिन्दपुर साहेबगंज मुख्य सड़क पर चुनूडीह गांव के पास अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त होने से  बाल-बाल बची।  बीते रात गोबिन्दपुर साहि‍बगंज मुख्य सड़क पर चुनूडीह गांव के पास टाटा से भागलपुर जा रही यात्री बस संख्या बीआर02पीए 8526 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टक्‍करा गई। गढ्ढे में जाकर फंस गई। घटना में चालक समेत सभी यात्री बाल बाल सुरक्षित बच गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक से बस के पहिए का टायर पंचर हो गया जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और यह घटना घटी हालांकि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई केवल बस का अगला हिस्सा थोड़ा क्षतिगस्त हुआ। घटना के बाद शहरपुरा ग्राम रक्षा दल के सदस्य बस एवं यात्रियों की मदद एवं सुरक्षा में जुट गए। आपको बता दें चुनूडीह गांव के पास घुमावदार सड़क दुघर्टना संभावित स्थानों में से है ।

जहां आए दिन कोई न कोई सड़क दुघर्टना होती रहती है। इस स्थान पर कई बड़ी सड़क दुघर्टना हो चुकी है। बार बार हो रही सड़क दुघर्टना को रोकने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान सहित सभी दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर देने की मांग करते आए है। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया जाता है कि बीते रात हुई सड़क दुघर्टना में बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। 

chat bot
आपका साथी