Job For Women: महिलाओं के लिए खुशखबरी ! झारखंड में इतने पदों पर मांगे गए आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल्स
Job For Women In Jharkhand झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए कुल 497 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। यह बहाली झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए निकाली गई हैं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2021 को नियुक्तियों का वर्ष कहा है। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागवार रिक्तियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ ही रिक्तियों को भरने के लिए संबंधित विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की जा रही है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति की जानी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (Jharkhand Education Project Council) ने शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए कुल 497 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। यह बहाली झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ( jepc.jharkhand.gov.in) पर आवेदन कर सकते है।
सिर्फ महिलाओं की होगी नियुक्ति
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। पुरूष उम्मीदवारों का आवेदन मान्य नहीं होगा। चयनित महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न जिलों के आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों ( Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya )में की जाएगी।
रिक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
रिक्ति विवरण टीचर- 341 पद फुल टाइम चौकीदार- 57 पद फुल टाइम कुक- 50 पद अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर- 31 पद
योग्यता
आयु सीमा: इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु की सीमा में बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन संविदा के आधार किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर, उसे भरकर अपने संबंधित जिले के जिला कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करें। याद रहें कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 सिंतबर, 2021 है।