निरसा में सांड ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग महिला को पटक कर किया घायल

निरसा सांड के आतंक से निरसा के भमाल निवासी आतंकित हैं। शनिवार को सांड के हमला से 7

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:15 PM (IST)
निरसा में सांड ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग महिला को पटक कर किया घायल
निरसा में सांड ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग महिला को पटक कर किया घायल

निरसा : सांड के आतंक से निरसा के भमाल निवासी आतंकित हैं। शनिवार को सांड के हमला से 70 वर्षीय सुलोचना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांड ने अब तक करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है।

शनिवार की सुबह से सांड ने भमाल मैदान में चर रहीं बकरियां पर हमला कर दिया। इसी दौरान घर से निकले बुजुर्ग बबलू चटर्जी पर भी हमला कर दिया। दूध लाने जा रहे टिकू मंडल को दौड़ाया। वह भाग कर जान बचाई। उसके बाद सांड सुलोचना देवी के दरवाजे पर पहुंचा। सुलोचना घर के अंदर से सांड पर पानी फेंकने लगी। यह देख सांड घर में घुसने लगा। डर से सुलोचना घर से बाहर आ गई। सांड ने दौड़ा कर उसपर हमला कर दिया और दो-तीन बार जमीन पर पटक दिया। इससे सुलोचना के सिर समेत चेहरे पर गंभीर चोट आई। उनका दाहिना हाथ टूट गया। लोगों ने दौड़कर उसकी जान बचाई और सांड को राजा कोलियरी की ओर भगाया।

chat bot
आपका साथी