किसान आंदोलन के नाम पर आंदोलन करनेवाले विकास विरोधी : भोला सिंह

किसानों के नाम पर आंदोलन करनेवाले ना केवल विकास विरोधी हैं बल्कि वे देश का विरोध भी कर रहे हैं। विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए बिना सिंह ने कहा कुछ लोग सत्ता जाने से इतने गमजदा हैं कि वे विदेश यात्रा के दौरान देश का नाम खराब कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:56 PM (IST)
किसान आंदोलन के नाम पर आंदोलन करनेवाले विकास विरोधी : भोला सिंह
किसान आंदोलन के नाम पर आंदोलन करनेवाले विकास विरोधी : भोला सिंह

धनबाद : किसानों के नाम पर आंदोलन करनेवाले ना केवल विकास विरोधी हैं, बल्कि वे देश का विरोध भी कर रहे हैं। विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए बिना सिंह ने कहा कुछ लोग सत्ता जाने से इतने गमजदा हैं कि वे विदेश यात्रा के दौरान देश का नाम खराब कर रहे हैं। ऐसा वे प्रधानमंत्री मोदी के छवि को खराब करने के नाम पर कर रहे हैं। लेकिन इससे उनका भला होने वाला नहीं हैं।

ये बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद व पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री भोला सिंह ने गुरूवार को सर्किट हाउस में कही। वे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के एक कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद आए थे। बुलंदशहर सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में किसान आंदोलन से गैर भाजपा दलों को कोई लाभ नहीं होनेवाला है। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने किसानों, दलितों के साथ साथ हर वर्ग के लिए जितना काम किया है, उतना किसी और ने नहीं किया है।

दलितों के उत्पीड़न पर कहा कि जिस तरह से कांग्रेस शासित राज्यों में दलित उत्पीड़न हो रहा है। दलितों की पीट पीट कर हत्या की जा रही है। लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी कुछ नहीं बोल रहे हैं। इन्हीं सब कारणों से लोगों का कांग्रेस से अब मोहभंग होता जा रहा है और भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर कोरोना काल में आक्सीजन घोटाला हुआ है। इसके अलावा अपने सहयोगी विधायकों की आवाज को खामोश करने के लिए उन्हें आपराधिक केसों में फंसा रही है। विकास के नाम पर कुछ हो नहीं रहा है।पुलिस, प्रशासन, एसीबी सबकुछ इनका है, जो मन में आए करें। लेकिन जनता अब इस शासन से ऊब चुकी है। मौके पर अखिलेश सिंह, आनंद ओझा सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी