Dhanbad: भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई से लोगों का जीना मुहाल

जब से भाजपा की सरकार आई है तब से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाद सामग्री की महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:22 PM (IST)
Dhanbad: भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई से लोगों का जीना मुहाल
भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है लोग परेशान हैं। (फाइल फोटो)

 संवाद सहयोगी, मुगमा: बीसीकेयू का अभिनंदन सह मासस का आम सभा का आयोजन बुधवार को कापासारा आउटसोर्सिंग परिसर में किया गया। अभिनंदन समारोह सह आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से आम जनता का जीना दुश्वार बना हुआ है। मोदी सरकार में बढ़ती मंहगाई ने लोगों को जीना मुहाल बना कर रखा है। पेट्रोल, डीजल से लेकर सभी खाद्य सामग्री की महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। भाजपा की सरकार में आम जनता से लेकर किसान, मजदूर, छात्र सभी लोग परेशान हैं। मजदूरों के श्रम कानूनों को चार कोड में बदलने का काम किया जा रहा है। जिससे मजदूरों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

इस सरकार ने कारपोरेट घरानों को काफी मुनाफा कमाने का काम किया जा रहा है। आज सभी पब्लिक सेक्टर को निजीकरण करने का काम किया जा रहा है। आज महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आंदोलन जारी है और आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम से पूर्व मासस कार्यकर्ताओं ने मुगमा मोड़ पार्टी कार्यालय से गाजे बाजे के साथ पूर्व विधायक का स्वागत किया। वहां से पदयात्रा कराते सभा स्थल पर ले गए। वहीं आम सभा में भाजपा छोड़कर 40 युवकों ने मुन्ना महतो के नेतृत्व में मासस का दामन थामा। वहीं मजदूरों ने पूर्व विधायक के जेबीसीसीआई सदस्य बनाये जाने पर फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बादल बाउरी ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वृंदा पासवान, आगम राम, कार्तिक दत्ता, संतु चटर्जी, पीएल मुर्मू, मुन्ना यादव, रामजी यादव, वरूण दे, दारा बाउरी, राजु राय, दिनेश हाड़ी, रामजी शर्मा, विनय सिंह, मैनेजर यादव, बबलु दास, संतु चटर्जी, रोशन मिश्रा, जानु बाउरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। फोटो है

chat bot
आपका साथी