Dhanbad: थम जाएगी खरमास से शादी की शहनाई, करना होगा मकर संक्रांति का इंतजार

किसी भी शुभ कार्य में शुभ मुहूर्त का होना बेहद शुभ माना गया। हिंदू धर्म में कोई भी मंगल कार्य या धार्मिक अनुष्ठान शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाता है। इस बार सूर्य 16 दिसंबर से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:32 PM (IST)
Dhanbad: थम जाएगी खरमास से शादी की शहनाई, करना होगा मकर संक्रांति का इंतजार
किसी भी शुभ कार्य में शुभ मुहूर्त का होना बेहद शुभ माना गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबाद : किसी भी शुभ कार्य में शुभ मुहूर्त का होना बेहद शुभ माना गया। हिंदू धर्म में कोई भी मंगल कार्य या धार्मिक अनुष्ठान शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाता है। इस बार सूर्य 16 दिसंबर से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दिन से ही खरमास आरंभ हो जाएगा, जो 14 जनवरी 2022 तक रहेगा। इस दौरान शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, नए व्यापार का आरंभ जैसे सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। जो करीब एक महीने तक रहेगा। मकर संक्रांति को खरमास का समापन होगा। इस दिन के बाद पुनः मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। भुईफोड़ मंदिर के पुजारी अक्षय आचार्य के अनुसार खरमास के दौरान सूर्य की चाल धीमी होती है। इसलिए इस दौरान किया गया कोई भी कार्य शुभ फल प्रदान नहीं करता है।

-मकर संक्रांति पर समाप्त होगा खरमास:

करीबन एक माह बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य की जाएगी। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे।

-खरमास में दान पुण्य करना बेहद शुभ:

खरमास के दौरान सुबह जल्दी उठकर पवित्र जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। ऐसा कहा गया है कि खरमास में दान पुण्य करने से पुण्य करने से शुभ माना गया है। इसलिए इस महीने गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

-खरमास के पहले व बाद शादी की शुभ मुहूर्त:

खरमास के पहले शादी की शुभ मुुुुहूर्त दिसंबर में 1,2,6,7,11,13 व खरमास के बाद नए साल 2022 में शादी की शुभ मुुुुहूर्त जनवरी में 15, 20, 23, 24, 27, 28, 29, 30।

chat bot
आपका साथी