Congress MLA Irfan Ansari पर ब्राह्मण समाज ने लगाया अपमानित करने का आरोप, दर्ज कराएगा मुकदमा

इरफान अंसारी ने झारखंड विधानसभा में एक दागी एवं संघीय अपराध में लिप्त व्यक्ति महेंद्र राम को ब्राह्मण के वेशभूषा में विधानसभा में प्रवेश कराने की कोशिश की ऐसा कर उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज का मखौल उड़ाया है उन्हें अपमानित किया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:04 PM (IST)
Congress MLA Irfan Ansari पर ब्राह्मण समाज ने लगाया अपमानित करने का आरोप, दर्ज कराएगा मुकदमा
इरफान अंसारी के खिलाफ बैठक करता ब्राह्मण समाज ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने जामताड़ा के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो समाज की ओर से ही उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इरफान अंसारी ने झारखंड विधानसभा में एक दागी एवं संघीय अपराध में लिप्त व्यक्ति महेंद्र राम को ब्राह्मण के वेशभूषा में विधानसभा में प्रवेश कराने की कोशिश की। ऐसा कर उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज का मखौल उड़ाया है। उन्हें अपमानित किया है।

रविवार को हृदय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त ब्राह्मण समाज की बैठक बजरंग विहार कालोनी में सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने इस कृत्य को सामाजिक वैमनस्यता फ़ैलाने वाला बताया। कहा कि विधायक इरफान अंसारी का समस्त ब्राह्मण समाज कड़ी निंदा करता है। ये वही फुरकान अंसारी के पुत्र हैं जो कांग्रेस विधायक रहते पूरे झारखंड प्रदेश का दौरा कर ब्राह्मण, हरिजन और मुसलमान की दुहाई देकर वोट का राजनितिक समीकरण बैठाते थे। उन्ही का पुत्र आज झारखण्ड सरकार तथा कांग्रेस से लगता है कि क्षुब्ध चल रहे हैं। इसलिए ऐसा सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं।

हिंदु समाज संत रैदास को भी संत मानते हैं। लेकिन जिनको पं. बनाकर लाया गया उनको वेद की बात छोड़िए हनुमान चालीसा भी नहीं आता है। इससे पहले भी सामाजिक समरसता बिगाडने का क‌ई नेताओं ने राज्य एवं देश में प्रयास किया। आज वही नेता ब्राह्मणों के आगे नतमस्तक हैं। ऐसे नेताओं को इतिहास से सबक लेना चाहिए। इस बैठक में ध्वनिमत से विधायक इरफान अंसारी का विरोध किया गया। तथा पुरे झारखण्ड प्रदेश में इसके विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही लोगों ने कहा कि हमें न केन्द्र सरकार से न राज्य सरकार से कोई शिकवा शिकायत करते हैं। न ही जनाब‌ आलमगीर आलम साहब से जो स्वयं अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं उनसे कोई शिकायत है। सिर्फ जो इस तरह की सामाजिक वैमनस्यता फ़ैलाने वाले विधायक इरफान अंसारी से शिकायत है।

इस अवसर पर सुरेश चंद्र तिवारी, मुकुल ओझा, मृणाल चौबे, राजेश्वर दूबे, कृष्णा दूबे, भवेश चौबे, ध्रुव कुमार चौबे, सपन ओझा, दिनेश पाठक, खगेन्द्र नाथ दूबे, पंचानन पाण्डेय, उत्तम उपाध्याय, नागेन्द्र कुमार शुक्ला, अवनी कुमार तिवारी, विनय कुमार तिवारी, राजीव रंजन त्रिवेदी, राजेश मिश्रा, धुर्येटि प्रसाद दूबे आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी