बच्चों की गेंद घर आने पर सिपाही पुत्रों ने दिखाई ताकत, कैंसर पीड़िता को किया अधमरा

आशा देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद सिपाही विजय के घर के अहाते में चली गई।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 11:54 AM (IST)
बच्चों की गेंद घर आने पर सिपाही पुत्रों ने दिखाई ताकत, कैंसर पीड़िता को किया अधमरा
बच्चों की गेंद घर आने पर सिपाही पुत्रों ने दिखाई ताकत, कैंसर पीड़िता को किया अधमरा

धनबाद, जेएनएन। घर के अहाते में गेंद आने से नाराज सिपाही पुत्रों ने कोलाकुसुमा धीवर बस्ती में घुस ब्लड कैंसर से पीडि़त महिला आशा देवी और उसके पति सपन धीवर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों बेहोश हो गए। इनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

आशा देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद सिपाही विजय के घर के अहाते में चली गई। बच्चों ने घर के लोगों को बिना बताए दीवार फांद गेंद निकाल ली। इसकी जानकारी विजय के पुत्र मुन्ना और गोलू ओझा को हो गई। दोनों ने अपने अन्य साथियों को साथ लेकर शाम को अंधेरा होने पर सपन धीवर के घर पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने गई आशा के साथ भी मारपीट की गई। हमलावार लाठी और हॉकी से लैस थे। दोनों को अधमरा करने के बाद सभी हमलावार फरार हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल तो पहुंची, लेकिन किसी का बयान दर्ज नहीं किया। सपन के अनुसार हमला करने वालों में मुन्ना और गोलू के अलावा मुकेश प्रसाद, सोनू सिंह, संजीत पंडित, परमिंदर सिंह व अभिषेक सिंह शामिल थे। 

धीवर समाज ने की बैठक : घटना के बाद रविवार शाम धीवर समाज की बैठक कोलाकुसुमा में हुई। इसमें स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि गोलक मंडल समेत समाज के लोग शामिल हुए। लोगों ने एक स्वर में पुलिस के विरोध में आवाज बुलंद किया। 

chat bot
आपका साथी