बीबीएमकेयू के महिला प्रकोष्ठ के सामने दोनों ने रखे अपने पक्ष

सिंदरी कालेज प्राचार्य पर लगे महिला शिक्षका को प्रताड़ित करने के मामले में दोनों ने अपना पक्ष बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के महिला शिकायत प्रकोष्ठ के सामने रख दिया है। अब प्रकोष्ठ सदस्यों को इस मामले पर अपना मंतव्य देना है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:56 AM (IST)
बीबीएमकेयू के महिला प्रकोष्ठ के सामने दोनों ने रखे अपने पक्ष
अब प्रकोष्ठ सदस्यों को इस मामले पर अपना मंतव्य देना है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : सिंदरी कालेज प्राचार्य पर लगे महिला शिक्षका को प्रताड़ित करने के मामले में दोनों ने अपना पक्ष बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के महिला शिकायत प्रकोष्ठ के सामने रख दिया है। अब प्रकोष्ठ सदस्यों को इस मामले पर अपना मंतव्य देना है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय स्तर से कोई कार्रवाई की जाएगी।

सिंदरी कालेज की एक शिक्षिका ने अप्रैल 2021 में विश्वविद्यालय कुलपति को एक पत्र देकर प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसी आरोप के जांच के लिए डीन छात्र कल्याण देवजानी विश्ववास के नेतृत्व में एक महिला सेल का गठन किया गया। इसमें सदस्यों के रूप में विश्वविद्यालय प्रोक्टर, प्राचार्या एसएसएलएनटी और अन्य दो महिला प्रोफेसर को रखा गया है। इस मामले में प्राचार्य एवं प्रताड़ित शिक्षिका को बारी-बारी से बुलाकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। 12 बिंदुओं पर दोनों से पूछताछ की गई है। अब इस मामले को लेकर प्रकोष्ठ की अध्यक्ष समेत सभी चार सदस्यों को अपनी अलग-अलग रिपोर्ट देनी है। इस रिपोर्ट को विश्वविद्यालय कुलपति के पास रखा जाएगा।

महिला आयोग के कार्रवाई के बाद रेस हुई विश्वविद्यालय : इस मामले को लेका प्रताड़ित शिक्षिका ने महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने धनबाद पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही थी। इसी के साथ ही विश्वविद्यालय को भी अपनी रिपोर्ट देने का आदेश किया गया था। इस आदेश के मिलते ही विश्वविद्यालय ने तत्काल एक कमेटी का गठन किया। शिक्षिका का आरोप है कि प्राचार्य तरह-तरह से प्रताड़ित करने का काम करते हैं, जबकि प्राचार्य की ओर से इसे एक साजिश करार दिया गया है।

chat bot
आपका साथी