Indian Railways IRCTC: 26 से चलेगी झारखंड से आरा के लिए ट्रेन, यात्रा करनी है तो जल्दी करें... टिकटों की शुरू हो गई बुकिंग

पहले धनबाद गोमो या बोकारो से आरा बक्सर समेत उन स्टेशनों तक पहुंचने के लिए एक बार में ही धनबाद से पटना तटिकट बुक हो जाते थे। उदाहरण के तौर पर अगर आप धनबाद से बक्सर जा रहे हैं तो बक्सर तक एक ही टिकट जारी होता था।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:30 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:39 PM (IST)
Indian Railways IRCTC: 26 से चलेगी झारखंड से आरा के लिए ट्रेन, यात्रा करनी है तो जल्दी करें... टिकटों की शुरू हो गई बुकिंग
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो और आरा स्टेशन ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। अब झारखंड से आरा या उसके आसपास जाने के लिए दो बार टिकट बुक नहीं कराने होंगे। रेलवे ने रांची से आरा के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। 26 से रांची से और 27 जून से आरा से ट्रेन चल पड़ेगी। रांची से आरा जानेवाली ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सेकेंड सीटिंग से थर्ड एसी तक सीटें खाली भी हैं।

RANCHI - ARA - RANCHI WEEKLY SPECIALS BY SER#RailParivar pic.twitter.com/a5MCJc1VNv

— South Eastern Railway (@serailwaykol) June 19, 2021

स्पेशल बनकर चलने वाली ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। रांची, बोकारो और गोमो समेत दूसरे स्टेशन से आरा जानेवाले यात्री अब पांच पहले पहुंच जाएंगे। वापसी के समय में बडा बदलाव हुआ है। आरा से खुलने की टाइमिंग में फेरबदल नहीं हुआ। इसके बाद भी एक घंटे 40 मिनट पहले ही रांची पहुंच जाएगी। रांची के साथ-साथ गोमो और बोकारो पहुंचने में भी अब कम समय लगेंगे।दोनों स्टेशनों तक पहुंचाने में ट्रेन अब लगभग एक घंटे कम समय लेगी। 

पहले धनबाद, गोमो या बोकारो से आरा, बक्सर समेत उन स्टेशनों तक पहुंचने के लिए एक बार में ही टिकट बुक हो जाते थे। उदाहरण के तौर पर अगर आप धनबाद से बक्सर जा रहे हैं तो बक्सर तक एक ही टिकट जारी होता था। धनबाद से पटना तक गंगा दामोदर एक्सप्रेस से जा सकते थे। फिर वहां से किसी भी ट्रेन से बक्सर जाने की अनुमति मिल जाती थी। कोरोना काल की शुरुआत के साथ ही रेलवे ने पिछले साल से यह सुविधा बंद कर दी। अब धनबाद से पटना और पटना से बक्सर से लिए अलग-अलग टिकट बुक कराने होंगे। आरा जानेवाले यात्रियों को भी दो बार टिकट बुक कराने पड़ रहे हैं। पर सीधी ट्रेन मिलने से सफर की राह आसान होगी। 

      गोमो से आरा तक पहले दिन टिकट बुकिंग की स्थिति सेकेंड सीटिंग - 421 सीटें खाली-किराया 145 रु स्लीपर - 144 सीटें खाली - किराया 235 रु थर्ड एसी - 34 सीटें खाली - किराया 635 रु  रांची-आरा स्पेशल रांची - रात 9:05 बोकारो - रात 11:20 गोमो - रात 12:20 आरा - पहले सुबह 8:00 अब सुबह 7:55  आरा - रांची स्पेशल आरा - सुबह 10:00 गोमो - पहले शाम 5:20 अब शाम 4:22 बोकारो - पहले शाम 6:40 अब शाम 5:50 रांची - पहले रात 9:50 अब रात 8:10

chat bot
आपका साथी