Bokaro Girls Misdeed Case: बिस्कुट और चॉकलेट के बहाने बच्चियों को बुलाकर करता था गंदा काम, पुलिस ने भेजा जेल

आरोपित इन्हें कई दिनों से बिस्कुट और चॉकलेट दिलाने के बहाने बुलाता था। उनके साथ छेडख़ानी करता था। दोनों के साथ एक बार दुष्कर्म भी किया। उसने मंगलवार की शाम भी एक बच्ची को बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:51 PM (IST)
Bokaro Girls Misdeed Case: बिस्कुट और चॉकलेट के बहाने बच्चियों को बुलाकर करता था गंदा काम, पुलिस ने भेजा जेल
चॉकलेट के बहाने आरोपित लड़कियों को बुलाता था।

बोकारो, जेएनएन। मंगलवार की शाम माराफारी थाना की पुलिस ने दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आजाद नगर निवासी प्रदीप लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सात व आठ साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।  दोनों बच्चियां रिश्ते में बहनें हैं। उनके  स्वजन के घर भी आसपास ही हैं। आरोपित इन्हें कई दिनों से बिस्कुट और चॉकलेट दिलाने के बहाने बुलाता था। उनके साथ छेडख़ानी करता था। दोनों के साथ एक बार दुष्कर्म भी किया। 

उसने मंगलवार की शाम भी एक बच्ची को बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद उन लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों को देखकर आरोपित वहां चहारदीवारी फांदकर भाग निकला। इस बीच सूचना पाकर स्वजन भी वहां पहुंच गए। तब बच्ची ने उनको सारी बात बताई। यह भी बताया कि पूर्व में दोनों बहनों के साथ उसने दुष्कर्म किया था। दूसरी बच्ची ने भी स्वजनों को आरोपित की गलत हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद दोनों के स्वजन थाना गए। वहां आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी