सांस लेने में हुई दिक्कत और Bokaro के फायर इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह की हो गई माैत, जमशेदपुर के थे रहने वाले

राजकिशोर सिंह फायर विभाग के सीनियर पदाधिकारी थे। उनकी प्रोन्नति स्टेट फायर अधिकारी के रुप में होनी थी। उनके माता-पिता जमशेदपुर के गोविंदपुर में रहते हैं। वहीं वे पत्नी के साथ बोकारो में रह रहे थे। इंस्पेक्टर के शव को अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को जमशेदपुर भेजा गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:06 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:23 PM (IST)
सांस लेने में हुई दिक्कत और Bokaro के फायर इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह की हो गई माैत, जमशेदपुर के थे रहने वाले
बोकारो के फायर इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। बोकारो फायर विभाग के इंस्पेक्टर राज किशोर सिंह की सोमवार की शाम सांस लेने में तकलीफ हुई। आनन-फानन में कुछ लोग उन्हें बोकारो केएम मेमोरियल अस्पताल ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सांस लेने में उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी। ऑक्सीजन कि उन्हें अति आवश्यकता थी। घरवाले उन्हें  अस्पताल ले जा रहे थे। इससे पूर्व भी रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

राज किशोर सिंह फायर विभाग के दूसरे सीनियर पदाधिकारी थे। उनकी प्रोन्नति स्टेट फायर अधिकारी के रुप में होनी थी। उनके माता-पिता जमशेदपुर के गोविंदपुर में रहते हैं। वहीं वे पत्नी के साथ बोकारो में रह रहे थे। इंस्पेक्टर के शव को अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को जमशेदपुर भेजा गया है। मृतक के करीबी लोगों का कहना है कि वे कोविड-19 का दूसरा वैक्सीन भी ले चुके थे। दूसरा व्यक्ति लेने के बाद उन्हें फीवर आया था और शारीरिक रूप से काफी कमजोर भी हो गए थे। सोमवार की शाम अचानक कौन है सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई है। पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था। वो खुद लोगों से कह रहे थे कि उन्हें ऑक्सीजन ला कर दो। तभी उनकी पत्नी कुछ लोगों के सहयोग से उन्हें बोकारो केएम मेमोरियल अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी