Bokaro Corona News Update : रैपिड जांच में खुलासा; हजार में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव, आज 71 नए मामलों की पुष्टि

Bokaro Corona News Update बोकारो जिले में बुधवार की देर शाम मिली रिपोर्ट में 71 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 210 सक्रिय मामले हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:11 PM (IST)
Bokaro Corona News Update : रैपिड जांच में खुलासा; हजार में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव, आज 71 नए मामलों की पुष्टि
Bokaro Corona News Update : रैपिड जांच में खुलासा; हजार में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव, आज 71 नए मामलों की पुष्टि

धनबाद, जेएनएन। Bokaro Corona News Update बोकारो जिले में बुधवार की देर शाम मिली रिपोर्ट में 71 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा जिला स्तर पर चले विशेष अभियान की जांच के बाद आया है। रिपोर्ट के आधार पर इस बात की पुष्टि हुई है कि प्रत्येक एक हजार में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। तीन दिनों के अभियान में एंटीजेन किट से 867 लोगों की जांच की गई। जिसमें 50 कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं 380 ट्रूनेट की जांच में 15 पॉजिटिव मामले मिले। जबकि आरटीपीसीआर धनबाद से पांच तथा दुर्गापुर से मिले रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। अब तक जिले में 210 सक्रिय मामले हैं।

जिले में अब तक कोरोना के 370 मामले : बुधवार को 71 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इसके बाद जिले में अब तक कोरोना के 370 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 158 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बुधवार शाम कर जिले में 210 सक्रिय मामले हैं।

डीसी ने लोगों से घर में रहने की अपील की : उपायुक्त राजेश सिंह ने इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आने पर चिंता जाहिर करते हुए आम जनों से अपील किया है कि सभी अपने घरों में ही सुरक्षित रहें, बहुत जरूरी काम हो तभी घर से निकलें। सरकार द्वारा जारी दिशा निदेशों का हमेशा पालन करें। मास्क को अनिवार्य रूप से लगाना तथा सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है। जिला पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त तभी हो सकेगा, जब आमजनों की सहभागिता एवं प्रशासन को सहयोग किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी