शरीर में ऐंठन, पेट में दर्द तो भी हो सकता है कोरोना

कोरोना वायरस पल-पल अपना रुप बदल रहा है। साथ ही इसके लक्षण में भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। एक और देश और दुनिया भर के वैज्ञानिक इसके म्यूटेशन पर शोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर यह नया स्ट्रेन धनबाद में भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। संक्रमित लोगों के लक्षण में भी तेजी से बदलाव आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:05 AM (IST)
शरीर में ऐंठन, पेट में दर्द तो भी हो सकता है कोरोना
शरीर में ऐंठन, पेट में दर्द तो भी हो सकता है कोरोना

मोहन गोप, धनबाद

कोरोना वायरस पल-पल अपना रुप बदल रहा है। साथ ही इसके लक्षण में भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। एक और देश और दुनिया भर के वैज्ञानिक इसके म्यूटेशन पर शोध कर रहे हैं, तो दूसरी ओर यह नया स्ट्रेन धनबाद में भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। संक्रमित लोगों के लक्षण में भी तेजी से बदलाव आ रहे हैं। मरीज शरीर में ऐंठन, कमजोरी, जकड़न, सीने में जलन, आंखों में जलन, पेट में दर्द, कमर में दर्द, स्क्रीन पर चकत्ते जैसे लक्षण लेकर अस्पताल आ रहे हैं। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि वायरस लगातार खुद को बदल रहा है। उससे लक्षण में भी कई प्रकार के परिवर्तन दिख रहे हैं। हालांकि अभी भी मुख्य लक्षण हल्का बुखार ही है। साथ ही कई ऐसे नए लक्षण मिल रहे हैं, जो पहले महामारी में कम दिख रहे थे। 50 फीसद नए मरीजों में मिल रहे नए लक्षण

एक अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल के बीच धनबाद में कुल 577 संक्रमित मरीज मिले हैं। कोविड प्रभारी डॉ यूके ओझा बताते हैं कि 50 फीसद मरीजों में नए लक्षण दिख रहे हैं। वे कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा कमर में दर्द, पेट, में दर्द पेट में ऐठन, सिर दर्द गैस बदहजमी आदि भी लक्षण दिख रहे हैं। ऐसे में मरीजों की सही पहचान करना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। इसलिए आने वाले हर मरीज की कोरोना जांच कराई जा रही है। संक्रमण दर कई गुना ज्यादा

डॉक्टर ओझा बताते हैं कि संक्रमण दर इस बार कई गुना बढ़ गई है। यही वजह है कि एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने में कुछ क्षणों का समय लग रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी चीज एहतियात बरतना है। संक्रमण से बचने का सबसे बड़ा हथियार अभी मास्क ही है। महिलाएं और बच्चे भी तेजी से हो रहे संक्रमित

इस बार तेजी से महिलाएं और बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना को लेकर अक्सर बच्चे और महिलाएं ज्यादा जागरूक नहीं हो पा रहे हैं या नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं।

वर्जन

दूसरी लहर में कोरोना के कई नए लक्षण दिख रहे हैं। कभी-कभी मामूली कमजोरी से ग्रसित व्यक्ति भी संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि एहतियात बरता जाए।

डॉ यूके ओझा, विभागाध्यक्ष मेडिसिन सह कोविड प्रभारी, एसएनएमएमसीएच

chat bot
आपका साथी