निरसा क्षेत्र में नेताजी जयंती पर कहीं स्वास्थ्य शिविर तो कहीं रक्तदान

निरसा/मुगमा/मैथन/पंचेत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में निर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:37 PM (IST)
निरसा क्षेत्र में नेताजी जयंती पर कहीं स्वास्थ्य शिविर तो कहीं रक्तदान
निरसा क्षेत्र में नेताजी जयंती पर कहीं स्वास्थ्य शिविर तो कहीं रक्तदान

निरसा/मुगमा/मैथन/पंचेत : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में निरसा क्षेत्र में धूमधाम मनाया गया। मैथन व पंचेत डीवीसी परियोजना में पराक्रम दिवस मनाया गया। गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन ने रक्त वर्गीकरण शिविर व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। राजपुरा बस्ती में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निरसा प्रखंड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सुंदरीकरण के लिए हर संभव प्रयास करुंगी। निरसा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डीएन यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उमेश गोस्वामी, अर्जुन भुइयां, संजय महतो, सुदामा कुमार रवि, वरुण चौधरी हरेंद्र लाल आदि ने भी माल्यार्पण किया। पांड्रा गांव में मुखिया रवींद्र धीवर के नेतृत्व में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बैजना कॉलोनी स्थित गुरुकुल में नेताजी की जयंती मनाई गई। भाकपा माले ने सेंट्रल पुल स्थित कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाई। भाजपा मैथन मंडल ने नेताजी नगर में उनकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मैथन मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह, उपाध्यक्ष सत्यम चौबे, अफजल खान, दीपक तिवारी, अजय कुमार, दीनानाथ राय, ओमप्रकाश सिंह, सौरव सिंह, रोशन कुमार ने माल्यार्पण किया। पंचेत डैम साइड में बांदा पूर्व की पंसस सीमा सिंह ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीवीसी पंचेत में पराक्रम दिवस आलोक चक्रवर्ती उप मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में मनाया गया। गुरदास चटर्जी फाउंडेशन ने निरसा विधानसभा में मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। चित्रांकन प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्रथम आदिति गोप, द्वितीय रुद्रा दास, तृतीय अरनिता, चतुर्थ साक्षी पाल व पंचम स्थान परिशा तिवारी ने प्राप्त किया।

ग्रुप बी में प्रथम दिशा मंडल, द्वितीय नमिता महतो, तृतीय अरनिशा मंडल, चतुर्थ श्रेया धारा व पंचम स्थान दीपू बाउरी ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को मुगमा जीएम बीसी सिंह व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने पुरस्कृत किया गया। मैथन ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से रक्त वर्गीकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ लोगों का रक्त वर्गीकरण किया गया। ग्राम नगर विकास समिति की तरफ से राजपुरा बस्ती हरि मंदिर प्रागंण में नेताजी की जयंती पर नेत्र जांच शिविर लगाया गया। 169 लोगों ने नेत्र जांच कराई। आयोजन को सफल बनाने में सुमित चटर्जी, अनिक मुखर्जी, विजय तिवारी, गोपाल दास, राजेश बाउरी, मधु गुरु, रोनी दत्ता की भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी