भाजयुमो पर टाइगर फोर्स व झावियुमो का कब्जा

धनबाद भाजयुमो ग्रामीण जिला कमेटी घोषित होते ही फिर से विवाद शुरू हो गया है। बांपी चक्रवर्ती का विरोध कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर साव ने कहा कि कमेटी में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को नहीं रखा गया है। जिन्हें रखा भी गया उन्हें प्रमुख दायित्व नहीं दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:51 PM (IST)
भाजयुमो पर टाइगर फोर्स व झावियुमो का कब्जा
भाजयुमो पर टाइगर फोर्स व झावियुमो का कब्जा

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजयुमो ग्रामीण जिला कमेटी घोषित होते ही फिर से विवाद शुरू हो गया है। बांपी चक्रवर्ती का विरोध कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर साव ने कहा कि कमेटी में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को नहीं रखा गया है। जिन्हें रखा भी गया उन्हें प्रमुख दायित्व नहीं दिया गया है। कार्यसमिति में या तो वे लोग हैं जो झारखंड विकास युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं या वे जो टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता रहे हैं। कई ऐसे भी लोगों को रखा गया है जिनका पार्टी की विचारधारा से कोई नाता नहीं है। वे अपने स्वार्थ के लिए झारखंड विकास मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा कहीं भी जाते आते रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर झामुमो का समर्थन करती उनकी तस्वीरें भी हैं।

बांपी चक्रवर्ती पर उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने व उन्हें कमतर दायित्व देकर जलील करने का आरोप लगाया है। हरिशंकर की मानें तो कई कार्यकर्ता अभी से इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बंपी चक्रवर्ती समेत कार्यसमिति में शामिल सुनील चौधरी, दिलीप चौधरी, जग्गू साव, मृत्युंजय पांडे, मंटू मंडल, इंद्रजीत मंडल पर झावियुमो व टाइगर फोर्स का काम करने की बात कही है। सपन मंडल पर झामुमो का समर्थन करने का फोटो भी शेयर किया है। कहा है कि कार्यसमिति गठन में जमकर मनमानी की गई है। पार्टी पर झाविमो से आए लोगों ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। पुराने कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है और उन्हें किनारे किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी जिला अध्यक्ष पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है।

chat bot
आपका साथी