एडीजे हत्याकांड के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

धनबाद पिछले तीन दिनों में रांची एवं धनबाद में प्रतिष्ठित वकील एवं एडिशनल जिला जज समेत चार लोगों की हत्याएं हुई। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। झारखंड सरकार को एडिशनल जिला जज की संदिग्ध हत्या की सीबीआइ जांच करानी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:49 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:56 PM (IST)
एडीजे हत्याकांड के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
एडीजे हत्याकांड के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, धनबाद : पिछले तीन दिनों में रांची एवं धनबाद में प्रतिष्ठित वकील एवं एडिशनल जिला जज समेत चार लोगों की हत्याएं हुई। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। झारखंड सरकार को एडिशनल जिला जज की संदिग्ध हत्या की सीबीआइ जांच करानी चाहिए। राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। कहना था भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा का। युवा मोर्चा ने एडीए-8 उत्तम आनंद की हत्या के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा धनबाद में जब जज सुरक्षित नहीं हैं तब आम जन का मालिक भगवान ही है। महामंत्री तमाल राय ने कहा कि हेमंत सरकार सभी मोर्चे में विफल है। आमजन स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि वह न्यायिक पदाधिकारी की हत्या करने लगे हैं। जहां हत्या हुई उसके 100 मीटर के दायरे में उपायुक्त कार्यालय, एसएसपी आफिस, थाना, सभी न्यायिक पदाधिकारियों के आवास है। ऐसी सरकार को एक दिन भी रहने का अधिकार नहीं। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

पुतला दहन में संजय झा, जयंत चौधरी, रवि मिश्रा, नित्यानंद मंडल, सोनू रवानी, अमरजीत चंद्रवंशी, अवधेश साव, मनोज यादव, सूरज पासवान, मिथुन यादव, दिलीप सिंह, जीत सोनी, राहुल सोनी, मुन्ना खान, संतोष मंडल, राहुल गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, नितिन शर्मा, सुशांत, रंजन यादव, राशमीत सिंह, आयुष झा, गौरव कुमार, नीरज पासवान, उपेंद्र यादव, विकास रजक, भोला सिंह, टुनटुन लाला, विवेक सहाय, चेतन शर्मा, मनोज राय, गुड्डू प्रसाद, नारायण सिंह, सूरज कर्मकार, नंदू सिंह, दिनेश तिवारी, राजू झा, नारायण उपाध्याय, सोनू मिश्रा आदि कई युवा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी