पेट्रोल पंपों पर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोल व डीजल में राज्य सरकार द्वारा वैट चार्ज कम करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:31 PM (IST)
पेट्रोल पंपों पर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान
पेट्रोल पंपों पर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

जाटी, पूर्वी टुंडी/कालूबथान : पेट्रोल व डीजल में राज्य सरकार द्वारा वैट चार्ज कम करने की मांग को लेकर ग्रामीण भाजपा ने पूर्वी टुंडी, कलियासोल समेत अन्य में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। पूर्वी टुंडी में शंकरडीह के रामेश्वरम पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए राज्य सरकार से पेट्रोल व डीजल में वैट चार्ज कम करने की मांग की गई। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी करके लोगों को राहत दी है लेकिन राज्य सरकार ने अपना टैक्स नहीं घटाया। मौके पर ओबीसी जिलाध्यक्ष महादेव कुंभकार, भीमलाल भंडारी, कृष्णा बास्की, सत्यदेव हेंब्रम, जानकी रजक, महादेव कुमार, वासुदेव कुमार, शशिभूषण कुमार, विजय दास,जोबा मरंडी, किकर कुमार, लखन बाउरी आदि मौजूद थे। कलियासोल मंडल अध्यक्ष गोपाल भारती के नेतृत्व में कलियासोल स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौके पर भोलानाथ चटर्जी, निताई चटर्जी, फूलचंद मंडल, सिमंत मंडल, उत्तम दास, जानकी दे, आस्तिक मंडल, तमाल कांति मंडल, राम दुलार गोस्वामी, विमल भंडारी, कार्तिक गोप, प्रकाश मोदी, शिबू दां, कृष्ण पद मालाकार, राजन मोदक आदि उपस्थित थे।

-----------------

मैथन में भाजपाइयों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मैथन : राज्य में डीजल एवं पेट्रोल पर वैट घटाने की मांग को लेकर गुरुवार को दोपहर बाद भाजपा मैथन मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष जय शंकर सिंह के नेतृत्व में मैथन स्थित साईं पेट्रोल पंप के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया। मौके पर अनिल सिंह, अफजल खान, सत्यम चौबे, दीनानाथ यादव, दीनबंधु महतो, चंदन महतो, सत्यम चौबे ,राहुल चौबे, संजय, जसपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

----------------

कतरास के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर चला हस्ताक्षर अभियान

जाटी, कतरास: झारखंड प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल में वैट टैक्स नहीं घटाए जाने के खिलाफ गुरुवार को बाघमारा, कतरास, महुदा, निचितपुर सहित आसपास के इलाके के भाजपाइयों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं में आस पास के पेट्रोल पंपों में तेल लेने आए ग्राहकों से भी हस्ताक्षर करवाया। कतरास मंडल के भाजपाइयों ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कटौती करने तथा झारखंड सरकार द्वारा वैट नहीं घटाने पर रोष जताया। विधायक ढुलू महतो ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला मंत्री महेश पासवान, सूर्य देव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, बलबिदर सिंह उर्फ राजू सरदार, बबलू बनर्जी, श्याम किशोर कल्लू, वाईके पाठक, बबलू मिश्रा, हरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

बाघमारा: बाघमारा, डुमरा, हरिणा, बड़ा पांडेयडीह स्थित पेट्रोल पंपों में तेल लेने आए उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर करवाया गया। प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय ने बताया कि केंद्र सरकार ने टैक्स में कटौती कर पेट्रोल डीजल का दाम घटा दिया है पर राज्य सरकार ने अपने हिस्से का टैक्स नहीं घटाया। मौके पर अशोक मिश्रा, नागेश्वर सिंह, बलराम चौहान,राजू शर्मा, चंदन मिश्रा, अनिल महतो, दिनेश ठक्कर, संतोष दास, नरेश सिंह, विपिन ठक्कर, सुरेश साव, सुनील रवानी, सतीश कुंवर आदि शामिल थे।

महुदा: महुदा मंडल द्वारा महुदा बाजार स्थित पेट्रोल पंप में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शुभारंभ विधायक ढुलू महतो ने किया। उन्होंने कहा कि हमलोग पेट्रोलियम पदार्थ के दाम कम करने के लिए राज्य सरकार को मजबूर करेंगे। जिला महामंत्री श्रवण राय, राजेश गुप्ता, विजय शर्मा, अशोक मिश्रा, शेखर सिंह, विकास अग्रवाल, बिरजू रवानी, नेपाल गोप, समीर पांडेय, राजीव सिंह, अमित कालिदी, शंकर रजक, रोमी वर्णवाल, सुनील महतो, संतोष रवानी, निर्मल ठाकुर आदि शामिल थे।

निचितपुर: पेट्रोलियम पदार्थो में वैट घटाने की मांग को लेकर राजगंज मंडल के भाजपाइयों ने रेंगुनी स्थित पेट्रोल पंप के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया। फिरोज कुमार दत्ता, रमेश महतो, संजीत कुमार सिंह, सुरेश किस्कू, प्रवीण चौधरी, सुदाम चंद्र अड्डी, दीपक कुमार, संजय निषाद आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी