सिदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सिदरी नगर भाजपा की ओर से शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:54 PM (IST)
सिदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
सिदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

संस, सिदरी : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सिदरी नगर भाजपा की ओर से शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविद पाठक ने कहा कि कोरोना से बचाओ अभियान में भाजपा सरकार की ओर से देश में 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया। यह देश की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। टीकाकरण अभियान की सफलता में कोरोना योद्धाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए चिकित्सकों, एएनएम, सफाई सेवक, बैंक प्रबंधन व पुलिस कर्मियों सम्मानित किया गया। भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान इन लोगों ने जो सेवाएं की है। उसे भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, नकुल सिंह, रमेश साव, सुशांत महतो आदि थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सक, एएनएम व कर्मियों को किया सम्मानित

बलियापुर : कोरोना टीकाकरण देश में एक सौ करोड़ डोज पार करने की खुशी में शुक्रवार को बलियापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में कार्यरत कोरोना योद्धाओं चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, एएनएम आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। केंद्र के प्रभारी चिकित्सक सर्वजीत सिंह, डा. दीपक दास, परिमल महतो, ललिता, गौतम मंडल, बाबूलाल धीवर, दिलीप महतो आदि को सम्मानित किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, निताई रजवार, आशीष मुखर्जी, गोरांग मंडल, उत्तम चौबे आदि थे। मैन पावर बजट में अनियमितता को लेकर जमसं समर्थकों ने की नारेबाजी

धनसार : बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय के पास मैन पावर बजट में अनियमितता को लेकर जनता मजदूर संघ के समर्थकों ने शुक्रवार को जमकर आक्रोश व्यक्त किया। समर्थकों ने कहा कि मैन पावर बजट व डीपीसी में अनियमितता के कारण कई कर्मियों की पदोन्नति अधर में लटक गया है। आवश्यकता के अनुरूप पदोन्नति को मैन पावर बजट में नहीं दर्शाया गया है। इससे कर्मियों की पदोन्नति के साथ भविष्य में भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। आक्रोशित कर्मी जमसं नेताओं के नेतृत्व में पीओ कक्ष में पहुंचे। पीओ एके शर्मा के समक्ष नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए पीओ ने यूनियन नेताओं से वार्ता की। वार्ता में पीओ ने कहा कि यूनियन की मांग को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस आश्वासन पर आक्रोशित समर्थक शांत हुए। मौके पर रूद्र प्रताप सिंह, अनिल नोनिया, दयाशंकर सिंह, सोमेश्वर सिंह, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र पासवान, अनुज कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी