भाजपा ने मनाया स्‍थापना दिवस समारोह, सांसद बोले- अटल, आडवाणी और जोशी का त्याग देती प्रेरणा

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह को संंबोधित करते हुए कहा कि श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के अनुरूप भारत निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:30 PM (IST)
भाजपा ने मनाया स्‍थापना दिवस समारोह, सांसद बोले- अटल, आडवाणी और जोशी का त्याग देती प्रेरणा
भाजपा का 41वां स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

जागरण संवाददाता, धनबाद: श्यामप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के अनुरूप भारत निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उनके दिये अंत्योदय के उत्थान और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का संघर्ष और समर्पण सभी को जनसेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के लक्ष्य को भारतीय जनता पार्टी प्राप्त करेगी। एक शिक्षित, समर्थ और नए भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करेगी। यह बातें सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस समारोह को संंबोधित करते हुए कही।

जन-जन के कल्याण के प्रति समर्पित है भाजपा: जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत, अंत्योदय, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं जन-जन के कल्याण के प्रति समर्पित दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का 41वां स्थापना दिवस कार्यक्रम धनबाद जिला महानगर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी मंडल में और सभी बूथ पर मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नितिन भट्ट और उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता  महावीर पासवान, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, वीरेंद्र हांसदा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवाशीष पाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

गोरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन अपने-अपने क्षेत्रों में ही पार्टी नेताओं को आयोजन को सफल बनाने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी