Dhanbad Politics: अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे। दरअसल तमाम वर्चुअल धरना-प्रदर्शन और ऑनलाइन अभियान के बावजूद झारखंड सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई न होते देख प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:48 AM (IST)
Dhanbad Politics: अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : स्वयं को किसान हितैषी और प्रतिद्वंद्वी दल को किसान विरोधी साबित करने की राजनीति अब और परवान चढ़ने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे। दरअसल तमाम वर्चुअल धरना-प्रदर्शन और ऑनलाइन अभियान के बावजूद झारखंड सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई न होते देख प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत किसानों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे और तख्तियों के साथ किसानों के समर्थन में नारेबाजी व धरना प्रदर्शन करेंगे।

महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक राज्य सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। पहले तो उनसे धान की खरीद नहीं की। हमारे दबाव के बाद जब धान की खरीद हुई तो उसका भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा तब है जबकि सरकार ने खरीदे गए धान के कुल वजन का चार फीसद कटौती कर उसका भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह चार फीसद इसलिए काटा गया कि किसानों ने कच्चा धान दिया जो सूखने के बाद चार फीसद वजन हल्का हो जाता है। हमने उतने पर भी माना लेकिन महीनों गुजर गए अभी तक उस मद में भुगतान नहीं करने से किसान आर्थिक संकट में हैं। कोरोना काल में जबकि आय के सभी स्रोत रुक गए हैं तो सरकार को चाहिए कि बकाया भुगतान स्वत: ही जल्द करे पर ऐसा नहीं किया गया।

फसल बीमा भी नहीं कराया जा रहा। बीज व खाद के लिए भी कोई अनुदान नहीं दिया जा रहा। किसान आशीर्वाद योजना को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में किसान अगली फसल कैसे लगाएं यह समस्या उनके समक्ष खड़ी हो गई है जबकि बुआई का समय आ चुका है। लिहाजा भाजपा के कार्यकर्ता 18 जून को किसानों के साथ खेत में खड़े होकर धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाएंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आगे सड़क पर भी उतरा जाएगा।

chat bot
आपका साथी