Dhanbad: अपराध के ख‍िलाफ भाजपा कार्यकताओं का बाघमार व‍िस में आंदोलन

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकता आंदोलन पर उतर आये। बुधवार को महुदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 1000 बजे से लेकर दोपहर 100 बजे तक भाजपा महुदा मंडल में लगभग 50 स्थानों पर धरना दिया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:06 PM (IST)
Dhanbad: अपराध के ख‍िलाफ भाजपा कार्यकताओं का बाघमार व‍िस में आंदोलन
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताएं आंदोलन पर उतर आये। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 संवाद सहयोगी, महुदा: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताएं आंदोलन पर उतर आये। बुधवार को महुदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक भाजपा महुदा मंडल में लगभग 50 स्थानों पर धरना दिया गया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। महुदा मोड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे विरोध प्रदर्शन में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि जब से झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है। राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है। खासकर बाघमारा में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा गया है। हर दिन कहीं ना कही गोली-बम चल रहे है। हत्या हो रही है लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन चुप है। इससे साफ जाहिर है की सरकार बाघमारा में अपराधियों को खुली छूट दे दी है। यह धरना प्रदर्शन जिला प्रशासन तथा हेमन्त सरकार को जगाने के लिए किया गया है। अगर इससे भी सरकार नहीं चेतती है तो पुरे विधानसभा क्षेत्र में इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। महुदा क्षेत्र के राधानगर में मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया तथा तेलमोचो, कुजी में विधायक प्रतिनिधि शिबु महतो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावे दर्जनों गांवो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।

chat bot
आपका साथी