Jharkhand Politics: जेपीएससी परीक्षा रद करने व पंचायत चुनाव कराने को लेकर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव अभिलंब कराने जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर महाधरना का आयोजन किया। धर्मजीत सिंह ने कहां थे झारखंड सरकार पंचायत चुनाव करवाने में लेटलतीफी का परिचय दे रही है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:35 PM (IST)
Jharkhand Politics: जेपीएससी परीक्षा रद करने व पंचायत चुनाव कराने को लेकर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर महाधरना का आयोजन किया। (जागरण)

संवाद सहयोगी, गोविंदपुर : भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव अभिलंब कराने, जेपीएससी की परीक्षा रद्द करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर महाधरना का आयोजन किया। मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहां थे झारखंड सरकार पंचायत चुनाव करवाने में लेटलतीफी का परिचय दे रही है। पंचायत चुनाव नहीं होने से गांव का विकास अवरुद्ध होने लगा है। सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ने झारखंड सरकार से पंचायत चुनाव अभिलंब करवाने की मांग की। संचालन बरवाअड्डा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र गिरी ने किया। अध्यक्ष सुबोध सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू ,पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजय गिरी, रति रंजन गिरि, ओम प्रकाश बजाज, राजेश दास, अमर मंडल ,राजेश सिंह चौधरी , जहीर अंसारी ,महादेव कुंभा कार ,नवल किशोर सिंह चौधरी, पंकज सिंह, सुनील सिंह चौधरी ,जग्गू साहू ,नरेंद्र हरि ,खगेन सिंह चौधरी, नीतू शंकर, भारती देवी ,सविता बनर्जी, प्रभात ओझा ,उत्तम रवानी ,सीमांत मंडल, राजेश मंडल ,प्रयाग महतो, विनोद रजवाड़ ,सुदीप मजूमदार, अशोक पांडे, टेकलाल महतो ,रोहित महतो, सुरेश रविदास ,अंशु सिंह ,अवधेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, विश्वनाथ पाल, अजय दास ,शिवा गोस्वामी, आनंद महतो, निमाई महतो, धर्मेंद्र महतो, प्रीतम महतो ,अशोक महतो ,माला देवी चंचला देवी ,पप्पू मंडल, श्रीकांत मंडल, अयूब अंसारी ,पशुपति मंडल, देवेंद्र नाथ मंडल ,विसू महतो ,नयन मिश्रा, हेमलाल पंडित, आशुतोष सिंह चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो

chat bot
आपका साथी