चुनावी बेला में भाजपा को याद आने लगे भूले-बिसरे चेहरे, लाटा को मिली जिम्मेवारी

दो-दो बार धनबाद जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके लाटा के कार्यकाल में ही 2014 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुआ। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 02:50 PM (IST)
चुनावी बेला में भाजपा को याद आने लगे भूले-बिसरे चेहरे, लाटा को मिली जिम्मेवारी
चुनावी बेला में भाजपा को याद आने लगे भूले-बिसरे चेहरे, लाटा को मिली जिम्मेवारी

धनबाद, जेएनएन। अब जब सिर पर लोकसभा चुनाव आन पड़ा है तो भाजपा में उपेक्षित और आहत नेताओं की पूछ बढ़ गई है। उन्हें जिम्मेदारी देकर अहसास कराया जा रहा है कि पार्टी उन्हें भूली नहीं है। इसी कड़ी में धनबाद जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा को प्रमंडलीय प्रबुद्ध सम्मेलन प्रमुख बनाया है। 

दो-दो बार धनबाद जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके लाटा के कार्यकाल में ही 2014 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुआ। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी। लेेकिन, जिलाध्यक्ष के पद से हटते ही पार्टी ने उन्हें एक तरह से बिसार दिया। भाजपा की रांची में शनिवार को संपन्न हुई बैठक में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा को प्रमंडलीय प्रबुद्ध सम्मलेन का प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा लाटा को धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन का कलस्टर प्रभारी की भी जिम्मेवारी दी गई है।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा को झारखंड के सभी क्लस्टर के लोकसभा में होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश सह प्रमुख बनाया गया। बैठक में राज्य भर में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाना है। इसमें युवा सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, शक्ति केंद्र स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन, मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम, विधान सभा स्तर पर मोटरसाइकिल जुलूस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी