धान की बकाया राशि भुगतान को लेकर भाजपाइयों का खेतों में धरना

जाटी झरिया राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ व धान की बकाय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:40 PM (IST)
धान की बकाया राशि भुगतान को लेकर भाजपाइयों का खेतों में धरना
धान की बकाया राशि भुगतान को लेकर भाजपाइयों का खेतों में धरना

जाटी, झरिया : राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ व धान की बकाया राशि भुगतान की मांग को लेकर झरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों में उतरकर धरना दिया। चार नंबर सब्जी बगान व भालगढ़ा में नगर कमेटी ने धरना दिया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित की नीति लाकर बकाया का भुगतान नहीं किया तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। मौके पर मानस प्रसून, स्वरूप भट्टाचार्य, दिलीप भारती, संतोष शर्मा, वीरेंद्र वर्मा,अरुण साव, सुमन अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, सुनील साव, श्रवण राम, राजमाली आदि थे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धनबाद महानगर की तरफ से भागा में कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। नौशाद खान, मोहसिन खान, सोना खान, इमरान शेख, क्यूम अंसारी, सबदर अंसारी, जाहिद क्रांति, तनवीर खान, परवेज आलम आदि थे। भाजपा भागा मंडल की ओर अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जामाडोबा हॉल्ट के निकट खेत में धरना दिया। रजनीश सिंह, तारकेश्वर तिवारी, जगरनाथ चक्रवर्ती, अनिल शर्मा, गणेश साव थे। बलियापुर पश्चिम भाजपा मंडल की ओर से कुसमाटांड़ के खेत में धरना दिया गया। मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, हरेकृष्ण रवानी, कुलदीप साहू, गुप्तेश्वर साहू, विरंची सिंह, मुक्तेश्वर महतो, सुनील मोदक आदि थे। भाजपा जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में पाथरडीह परघाबाद बस्ती व भौंरा जहाजटांड़ के खेत में धरना दिया गया। अन्नदाताओं की अनदेखी नहीं चलेगी। किसानों को फसल का भुगतान अविलंब करो। हेमंत सरकार होश में आओ। मंत्री रामेश्वर उरांव मुर्दाबाद नारे लगाए गए। मौके पर उमेश यादव, पूनम देवी, राजकिशोर जैना, अखिलेश सिंह, सौरभ मिश्रा, स्वरूप राय, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत शाही, शशिकांत निराला आदि थे। जहाजटांड़ खेत में अखिलेश सिंह, देवचंद्र ठाकुर, जयलाल कुमार, रामचंद्र महतो, विजय महतो आदि ने धरना दिया। सिदरी में सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल खेत में भाजपाइयों के धरना का नेतृत्व किया। कहा कि किसानों की फसल के भुगतान के लिए केंद्र सरकार को 180 करोड़ रुपये अनुदान के रुप में राज्य सरकार को देना है। भुगतान को रोक देना राज्य सरकार की असफलता को दर्शाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार कर्ज के रूप में 180 करोड़ धनबाद नगर निगम से लेकर किसानों की बकाए राशि का भुगतान करे। केंद्र सरकार से जब उसका अंशदान मिल जाएगा, तब राज्य सरकार धनबाद नगर निगम को भुगतान कर सकती है।

मौके पर नगर अध्यक्ष अरविद पाठक, दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, प्रकाश बाउरी, इंद्र मोहन सिंह, गणपति बाउरी, मनीष सिन्हा, प्रदीप हाड़ी, नकुल सिंह, रविकांत शर्मा, चरण कारवां थे।

बलियापुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने इलाके में खेतों में धरना दिया। मौके पर अरुण महतो, आशीष मुखर्जी, गोरांग मंडल, निताई रजवार, मुक्तेश्वर महतो, महादेव महतो, निर्मल महतो, मुकेश ,भरत, राजू, प्रमोद थे।

chat bot
आपका साथी