National Technology Day 2021: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाजपाई याद कर रहे वाजपेई का शौर्य Dhanbad News

आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। आज से ही 23 वर्ष पूर्व राजस्थान के पोखरण में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया गया था। तब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। इस परमाणु बम के भूमिगत धमाके से दुनिया तो दहली ही थी खुद वाजपेयी की सरकार भी हिल गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:49 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:49 PM (IST)
National Technology Day 2021: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाजपाई याद कर रहे वाजपेई का शौर्य  Dhanbad News
परमाणु बम के भूमिगत धमाके से दुनिया तो दहली ही थी खुद वाजपेयी की सरकार भी हिल गई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी  दिवस है। आज से ही 23 वर्ष पूर्व राजस्थान के पोखरण में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया गया था। तब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। इस परमाणु बम के भूमिगत धमाके से दुनिया तो दहली ही थी खुद वाजपेयी की सरकार भी हिल गई।

विपक्षी दलों के विरोध के साथ ही पूरी दुनिया में अनेक देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लाद दिए थे।  हालांकि इससे सरकार की सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ा। क्योंकि परीक्षण ने आम लोगों के बीच वाजपेयी का कद काफी बढ़ा दिया।उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी।

इसी लोकप्रियता के बल पर उन्होंने न सिर्फ समर्थन वापसी से सरकार को उबारा बल्कि दुनिया के आर्थिक प्रतिबंधों का भी सामना किया और अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाने में सफल रहे। 11 मई की वह अविस्मरणीय तिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाई जाने लगी।

यह अलग बात है कि राजनीति के कारण अन्य दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कोई खास चर्चा नहीं दिखती। कोरोना काल में हर संस्थान, हर कार्यालय बंद हैं। सोशल मीडिया के अतिरिक्त अन्य जगह कोई गतिविधि भी नहीं है।

जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूर उस अविस्मरणीय पल तो याद कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। विधायक राज सिन्हा ने इंटरनेट मीडिया के जरिए देश को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि वाजपेई सरकार के दृढ़ निश्चय और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम की दूरदर्शिता की वजह से आज ही परमाणु परीक्षण किया गया था। उन्होंने देशवासियों को इसकी बधाई दी और प्रौद्योगिकी के सकारात्मक इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। सांसद पीएन सिंह को टैग करते हुए उनके मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने भी लोगों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई दी है। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों व इंजीनियर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी