अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

धनबाद स्वयं को किसान हितैषी और प्रतिद्वंद्वी दल को किसान विरोधी साबित करने की राजनीति अब और परवान चढ़ने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे। दरअसल तमाम वर्चुअल धरना-प्रदर्शन और ऑनलाइन अभियान के बावजूद झारखंड सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होते देख प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:28 PM (IST)
अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता
अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, धनबाद : स्वयं को किसान हितैषी और प्रतिद्वंद्वी दल को किसान विरोधी साबित करने की राजनीति अब और परवान चढ़ने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब किसानों के साथ खेत में उतरेंगे। दरअसल, तमाम वर्चुअल धरना-प्रदर्शन और ऑनलाइन अभियान के बावजूद झारखंड सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होते देख प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत किसानों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे और तख्तियों के साथ किसानों के समर्थन में नारेबाजी व धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल राज्य सरकार से अनदेखी बंद करने की अपील करेंगे।

महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक राज्य सरकार ने पहले तो उनसे धान की खरीद नहीं की। हमारे दबाव के बाद जब धान की खरीद हुई तो उसका भुगतान नहीं किया गया है। ऐसा तब है जब सरकार ने खरीदे गए धान के कुल वजन का चार फीसद कटौती कर उसका भुगतान करने का निर्णय लिया है। महीनों बीतने के बाद भी भुगतान नहीं करने से किसान आर्थिक संकट में हैं। फसल बीमा भी नहीं कराया जा रहा। बीज व खाद के लिए भी कोई अनुदान नहीं दिया जा रहा। किसान आशीर्वाद योजना को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में किसान अगली फसल कैसे लगाएं, यह समस्या उनके समक्ष खड़ी हो गई है, जबकि बुआई का समय आ चुका है। लिहाजा भाजपा के कार्यकर्ता 18 जून को किसानों के साथ खेत में खड़े होकर धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाएंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आगे सड़क पर भी उतरा जाएगा।

chat bot
आपका साथी