आपराधिक घटनाओं के खिलाफ बाघमारा में जगह-जगह भाजपाइयों का धरना

जागरण टीम कतरास-सिजुआ लोयाबाद महुदा बाघमारा हेमंत सरकार की विफलता व बाघमारा वि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:41 PM (IST)
आपराधिक घटनाओं के खिलाफ बाघमारा में जगह-जगह भाजपाइयों का धरना
आपराधिक घटनाओं के खिलाफ बाघमारा में जगह-जगह भाजपाइयों का धरना

जागरण टीम, कतरास-सिजुआ, लोयाबाद, महुदा, बाघमारा: हेमंत सरकार की विफलता व बाघमारा विधान सभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को भाजपाइयों ने विभिन्न जगहों पर धरना दिया। कतरास, बाघमारा, लोयाबाद, महुदा व सिनीडीह मंडल के कार्यकर्ता अपने पंचायत व नगर निगम इलाके में धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिसपर गोली बम चलाकर बाघमारा को अशांत करना बंद करो, ढुलू महतो की हत्या की साजिश करना बंद करो, बेरोजगारों को रोजगार दो आदि बातें लिखी हई थी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में झामुमो व कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से विकास कार्य ठप है। बाघमारा में सरेआम गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। रंगदारी के लिए धमकियां दी जा रही है। विधायक ढुलू महतो की हत्या की साजिश रची जा रही है। कतरास थाना के सामने विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष, कतरास बाजार मिश्रा टोला, गजलीटांड़, लकड़का, अंगारपथरा में दिए गए धरना में मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, महेश पासवान, कंचन चौरसिया, सूर्यदेव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, हरि प्रसाद अग्रवाल, इंद्रदेव पासवान, हरेंद्र सिंह, अमित भगत, कुंदन सिंह, बबलू बनर्जी, पप्पू सिंह, प्रकाश रजवार, श्याम किशोर कल्लू, मनोज लाल, आशु रजवार, धर्मेंद्र गुप्ता, चंचल सिन्हा, छोटू पासवान, बलविदर सिंह, दिनेश उपाध्याय, मुकेश झा, बच्चा सिंह, सरोज विश्वकर्मा, सोनू शर्मा, उषा पटवा, रघुनाथ हजारी, श्रीकांत सिंह, हुलास यादव, नीलेश सिंह, राजेश प्रमाणिक, चेतन शर्मा, आनंद यादव, धनंजय राय, बबलू बाउरी, कुणाल शर्मा, अभिषेक सिन्हा, राजकुमार भुइयां आदि मौजूद थे।

महुदा: महुदा मोड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया गया। राधानगर, तेलमच्चो, कुंजी में धरना दिया गया। जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, शिबू महतो, चित्तरंजन दुबे, मणींद्रनाथ दुबे, ध्रुव नारायण दुबे, गोपाल दूबे, गपन तिवारी, विद्यूत दुबे, दिलीप दूबे, कार्तिक दूबे, मटूक मिश्रा, पवन महतो, श्यामलाल महतो, विनोद महतो, कालाचंद महतो, हरिलाल महतो, प्रदीप महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, महरु महतो, प्रकाश मिश्रा, धमेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, शिव कुमार हरि, राजीव सिंह, जीतन रवानी, अविनाश पाठक आदि शामिल थे।

सिजुआ: हेमंत सरकार की विफलता व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपाइयों ने मालकेरा, रामपुर भेलाटांड़ में धरना दिया। रामपुर में जितेश रजवार, सोनू श्रीवास्तव, मालकेरा में राकेश सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, भेलाटांड़ में सूरज महतो, सीमंत उरांव आदि थे।

बाघमारा: बाघमारा, भीमकनाली, डुमरा सहित कई जगह भापजा कार्यकर्ता पूर्वाह्न से धरना पर बैठ गये। प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। तब से अराजकता का माहौल कायम हो गया है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों का बोलबाला चरम पर है। स्थिति नही सुधरी तो हमलोग पूरे जिले में आंदोलन करेंगे। बाघमारा लुतिपहाड़ी के लोग इंदिरा चौक में धरना पर बैठे थे, जिसमें दिनेश ठक्कर,अशोक साव, मंजीत सिंह, राजू शर्मा,बबलू अंसारी,परवेज अंसारी,आदर्श गुप्ता, जग्गू ठक्कर, विपिन ठक्कर, बिल्लू खंडेलवाल, रघुनंदन गुप्ता, बिट्टू अंसारी सहित कई शामिल हुए।

लोयाबाद: भाजपाइयों ने बाघमारा में बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ लोयाबाद के विभिन्न इलाके में एक दिवसीय धरना दिया। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सेंद्रा मोड़, मदनाडीह मोड़, मुखर्जी मोड़, कोणार्क मोड़, अस्पताल मोड़, चांदनी चौक, लोयाबाद मोड़, लोयाबाद बीस नंबर कोक प्लांट, हटिया मोड़, झारखंड मोड़, एकड़ा शिव मंदिर, बांसजोडा 12 नंबर, गडे़रिया, बांसजोड़ा बाजार, कनकनी पासी पट्टी, मुखर्जी देवी मंदिर और कनकनी निचला धौड़ा में धरना दिया। धरना में मनोज मुखिया, दिनेश रवानी, अरुण गुप्ता, दिनेश दीवान, डबलू आलम, राम सिंह, सुनील राय, नीतू चौधरी, विनय चौहान, बादल बनर्जी, राजू भुइयां आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी