महुदा में सेवा सप्‍ताह कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा ने बुजुर्गों व छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री श्रवण कुमार जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह एवं भाजपा नेता शंकर रवानी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को वस्‍त्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:29 PM (IST)
महुदा में सेवा सप्‍ताह कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा ने बुजुर्गों व छात्र-छात्राओं को किया सम्‍मानित
भुरूंगिया स्थित हरि मंदिर टोला के प्रांगण में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा समारोह आयोजितf किया गया।

संवाद सहयोगी, महुदा: भाजपा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को भुरूंगिया स्थित हरि मंदिर टोला के प्रांगण में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा एक समारोह आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह एवं भाजपा नेता शंकर रवानी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को वस्‍त्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम पूरे देश भर में मनाया गया है। कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, सभी इलाकों में बुजुर्गों का सम्मान करना है। इसके तहत लोगों को भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताना है। जो भी वरिष्ट नागरिक अच्छा कार्य कर रहे, उन्‍हें सम्मानित करना है तथा उनके कार्यों को नया मुकाम देना है। गांव-घर में जो बच्चे पढ़ने-लिखने एवं खेल में बेहतर हैं, उनका सम्मान करना है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार आज देश भर में कई अच्छे कार्य कर रही है। गरीब हो या युवा, पार्टी सभी का ध्यान रखती है। उन्‍होंने कहा कि विकास का कोई भी कार्य रुकना नहीं चाहिए। बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने कहा कि विधायक मद से हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। अगर कहीं विकास का कार्य छूटा है तो उसे आगे भी पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बिरजू रवानी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शंकर रवानी ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, विकास अग्रवाल, सुरेश सिंह, जीतन रवानी, हिमांशु शेखर रवानी, नेपाल गोप, संतोष रवानी, अनेश महतो, मुकुंद महतो, महेश्वर महतो, रूपदेव रवानी, कार्तिक महतो, मनसु रवानी, रंगलाल रवानी सहित दर्जनों कार्यकर्ताएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी