Sushant Singh Rajput Case : झारखंड में भी गरमाया सुशांत की मौत का मामला, मुंबई पुलिस के रवैये पर उठा सवाल

Sushant Singh Rajput Case अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच का मामला दो राज्यों की पुलिस के बीच उलझता जा रहा है। इसे लेकर झारखंड में सियासी पारा हाई है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:29 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Case : झारखंड में भी गरमाया सुशांत की मौत का मामला, मुंबई पुलिस के रवैये पर उठा सवाल
Sushant Singh Rajput Case : झारखंड में भी गरमाया सुशांत की मौत का मामला, मुंबई पुलिस के रवैये पर उठा सवाल

धनबाद, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Case फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच का मामला उलझता जा रहा है। इसे लेकर बिहार और महाराष्ट्र की पुलिस आसने सामने है। वहीं, मामला बढ़ता देख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इधर, इस मामले को लेकर झारखंड में भी सियासी पारा हाई है। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, धनबाद के निर्वमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत राज्य के कई नेताओ ने इस मामले की जांच में मुबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है। 

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट करके कहा, "सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर बिहार पुलिस के जांच को रोकने की याचिका पर 5 अगस्त को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी। आशा है कि उसी दिन सीबीआई जांच की हमारी मांग पूरी हो जाए। माननीय उच्चतम न्यायालय के कार्रवाई का इंतज़ार करना चाहिए।

आख़िर कार सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जॉंच हो गई,बिहार सरकार के मुख्यमंत्री @NitishKumar जी का धन्यवाद,अब अपराधी फॉंसी के तख्त तक जाएगा,मुहिम कामयाब हुई @AmitShah @blsanthosh @JPNadda

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 4, 2020

"

एक अन्य ट्वीट में सांसद ने मंबई पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। निशिकांत दूबे ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि यदि 25 फरवरी को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी तो पुलिस ने कारवाई क्यों नहीं की? भाजपा सांसद ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में गए बिहार पुलिस के अधिकारी को देर रात ज़बरदस्ती मुम्बई में क्वरंटाइन करना हत्या के रहस्य व साज़िश को गहराता है। जल्दी ही सीबीआई जांच प्रारंभ होगी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जॉंच में गए बिहार पुलिस के अधिकारी को देर रात ज़बरदस्ती मुम्बई में कोरंटीन करना हत्या के रहस्य व साज़िश को गहराता है।जल्दी ही CBI जॉंच प्रारंभ होगी pic.twitter.com/Rj9XgWmwIo

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 3, 2020

धनबाद के निर्वमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने ट्टिवर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हत्या कांड में मुंबई पुलिस के जांच से असंतुष्ट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। उम्मीद है मामले का जल्द उद्भेदन होगा। एक अन्य ट्टीव में अग्रवाल ने कहा कि सुशांत हत्या कांड में डीजीपी महाराष्ट्र की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। जैसा कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के बयान से स्पष्ठ होता हैं। उन्होंने डीजीपी महाराष्ट्र की जांच की भी मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत @itsSSR के हत्या कांड में @DGPMaharashtra की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। जैसा कि बिहार के @ips_gupteshwar जी के बयान से स्पष्ठ होता है। जांच के दायरे पे @DGPMaharashtra भी होनी चाहिए और जल्द से जल्द CBI जांच होनी चाहिए।@AmitShah @nishikant_dubey @republic

— Chandra Shekhar Agrawal (@shekharjhk14) August 3, 2020

इस मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय ने भी अपना पक्ष रखा है सरयू राय ने ट्विटर पर लिखा, "सुशांत हत्याकांड में मुम्बई पुलिस हत्यारों के सिंडिकेट को बचा रही है। जांचकर्ता फ़िल्म जगत और मुम्बई/महाराष्ट्र की राजनीति पर छाये अंडरवर्ल्ड से प्रभावित है। यह मौत केवल एक उभरते कलाकार की हत्या नहीं, बल्कि अपराध, राजनीति, सिनेमा के चमकते चेहरों द्वारा स्वस्थ मनोरंजन की हत्या है।

“सुशांत” हत्याकांड में मुम्बई पुलिस हत्यारों के सिंडिकेट को बचा रही है.जांचकर्ता फ़िल्म जगत और मुम्बई/महाराष्ट्र की राजनीति पर छाये अंडरवर्ल्ड से प्रभावित है.यह मौत केवल एक उभरते कलाकार की हत्या नहीं,बल्कि अपराध,राजनीति,सिनेमा के चमकते चेहरों द्वारा स्वस्थ मनोरंजन की हत्या है.

— Saryu Roy (@roysaryu) August 4, 2020

"

क्या है पूरा मामला : बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट में मिला था। इसके बाद से लगातार पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर भी सुशांत को न्याय दिलाने को लेकर अभियान चलाया गया। इधर, घटना के करीब एक माह बाद पटना में सुशांत सिंह के पिता ने उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की एक टीम पिछले दिनों मुंबई पहुंची। तब मीडिया में ये खबरें आईं कि मुंबई पुलिस मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है।

मुंबई पुलिस पर आरोप : इसके बाद पटना के सिटी एसपी को जांच के लिए मुंबई भेजा गया, लेकिन उन्हें भी वहां होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र डीजीपी और मुंबई पुलिस कमिश्नर पर भी फोन न उठाने व वाट्सएप मैसेज का रिप्लाई नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तब मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की ओर से कोई भी डॉक्यूमेट बिहार पुलिस को नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी