इरफान ने ब्राह्मणों के बाद मां गंगा का किया अपमान, धनबाद विधायक ने साधा निशाना

मधुपुर में चुनाव प्रचार के दाैरान टिप्पणी करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा था कि गंगा ताे सूख चुकी है भाई। रफ्तार कम हाे गई है। अभी गर्मी है। बरसात हाेती ताे अलग बात थी। इससे पहले उन्हाेंने मधुपुर के ब्राह्मणाें पर भी टिप्पणी की थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:52 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:52 AM (IST)
इरफान ने ब्राह्मणों के बाद मां गंगा का किया अपमान, धनबाद विधायक ने साधा निशाना
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। ब्राह्मणाें व गंगा पर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी के बयान के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उन्हें आड़े हाथाें लिया है। सिन्हा ने इरफान के वीडियाे क्लिप काे इंटरनेट मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है ब्राह्मणाें के बाद पवित्र मां गंगा का अपमान। अब आपको जनता बताएगी मंत्री महाेदय कि गंगा में कितना पानी है और उसकी लहर में कितनी रफ्तार है। शर्म कराे इरफान अंसारी। हालांकि राज यहां चूक गए। इरफान अंसारी फिलहाल राज्य सरकार में मंत्री नहीं हैं। वे कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा के विधायक मात्र हैं। 

बता दें कि मधुपुर में चुनाव प्रचार के दाैरान टिप्पणी करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा था कि गंगा ताे सूख चुकी है भाई। रफ्तार कम हाे गई है। अभी गर्मी है। बरसात हाेती ताे अलग बात थी। इससे पहले उन्हाेंने मधुपुर के ब्राह्मणाें पर भी टिप्पणी की थी जिसका भाजपा नेताओं ने प्रबल विराेध किया था। इरफान ने कहा था कि ब्राह्मणाें ने झामुमाे प्रत्याशी काे वाेट नहीं दिया ताे उनका हिसाब किया जाएगा। 

बहरहाल इंद्रजीत महताे के काेराेना पॉजिटिव हाेने के बाद धनबाद से अब विधायक राज सिन्हा मधुपुर के चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। न सिर्फ जनसंपर्क बल्कि जनसभाओं के माध्यम से भी वे कार्यकर्ताओं व लोगों को गोलबंद करने में लगे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी उनकी सक्रियता बरकरार है। बुधवार से सांसद पीएन सिंह ने भी मधुपुर का रुख कर लिया है और अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ये सभी नेता १५ अप्रैल तक मधुपुर उपचुनाव में ही व्यस्त रहेंगे। वहां १७ अप्रैल काे मतदान हाेना है।

chat bot
आपका साथी