विहिप छोड़ने वाले रमेश को नहीं मिली भाजपा की सदस्यता

धनबाद विहिप छोड़ने वाले रमेश पांडेय मंगलवार को भाजपा की सदस्यता नहीं ले सके। भाजपा की राजनीति शुरू करने के मकसद से बीते आठ अक्टूबर को रमेश पांडेय ने विहिप के जिला मंत्री का पद छोड़ दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:24 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 02:24 AM (IST)
विहिप छोड़ने वाले रमेश को नहीं मिली भाजपा की सदस्यता
विहिप छोड़ने वाले रमेश को नहीं मिली भाजपा की सदस्यता

धनबाद : विहिप छोड़ने वाले रमेश पांडेय मंगलवार को भाजपा की सदस्यता नहीं ले सके। भाजपा की राजनीति शुरू करने के मकसद से बीते आठ अक्टूबर को रमेश पांडेय ने विहिप के जिला मंत्री का पद छोड़ दिया था। चाहते थे कि भव्य समारोह में भाजपा की सदस्यता लें। तय हुआ कि 18 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन कर उन्हें सदस्यता दिलायी जाएगी। सदस्यता समारोह के लिए खूब तामझाम किया गया। सो, सांसद के कहने पर महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने अंतिम समय में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। निकट भविष्य में धनबाद नगर निगम का चुनाव होना है। पिछली रघुवर सरकार में यह व्यवस्था की गई है कि नगर निकाय के चुनाव दलगत आधार पर होंगे। रमेश पांडेय भाजपा के टिकट पर नगर निगम के चुनाव में कदम रखना चाहते हैं। रमेश पांडेय ने नजदीकी लोगों को संदेश दिया है कि वे उप महापौर का चुनाव लड़ेंगे। इसी उद्देश्य से उन्होंने विहिप छोड़ कर भाजपा की सियासत में कदम रखने का फैसला लिया। विहिप छोड़ने के बाद भाजपा की सदस्यता लेने के लिए महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के अलावा उन्होंने सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, ढुलू महतो, इंद्रजीत महतो, अपर्णा सेनगुप्ता से मुलाकात की। हरी झंडी मिल गयी तो रमेश पांडेय ने तैयारी शुरू कर दी। सदस्यता समारोह में एक हजार लोगों को भोजन कराने का इंतजाम किया जा रहा था। बिहार से कारीगर बुला लिए गए थे। पार्टी कार्यालय में पंडाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया था। इसी बीच अचानक कार्यक्रम रूक गया। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का शीर्षक, कौन है कालिदास रमेश पांडेय के भाजपा में आने के पहले सोशल मीडिया के जरिए आंतरिक सियासत शुरू हो चुकी है। एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसका शीर्षक है, कौन है कालिदास। सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट ट्रेंड करने लगा है जिसका शीर्षक है, आ रहा है नया नेता। इसमें एक नेता की तस्वीर भी लगायी गयी है जो अंगरक्षकों से घिरा हुआ है। ::: वर्जन ::: सांसद पीएन सिंह को तामझाम पसंद नहीं है। इसलिए सदस्यता समारोह को टालने का उनका अनुरोध स्वीकार किया गया। जल्द रमेश पांडेय को भाजपा की सदस्यता दी जाएगी। चंद्रशेखर सिंह, महानगर अध्यक्ष, धनबाद, भाजपा बड़े समारोह में भाजपा की सदस्यता लेने की इच्छा थी। इसमें कुछ गतिरोध हो गया है। एक दो दिन में सब कुछ साफ हो जाएगा। वे निश्चित तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। रमेश पांडेय, पूर्व जिला मंत्री, विहिप ::: इनसेट ::: विहिप कोषाध्यक्ष बोले, सांसद ने रद्द कराया कार्यक्रम सदस्यता समारोह रद्द होने के लिए रमेश पांडेय के समर्थक सांसद पीएन सिंह को जिम्मेदार मान रहे हैं। विहिप कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि शायद सांसद ऐसा मानते हैं कि कोयलांचल में सिर्फ एक जाति विशेष के लोगों को राजनीति करने का अधिकार है। विहिप या बजरंग दल का कार्यकर्ता भाजपा की ही राजनीति करेगा, किसी दूसरे दल की नहीं। सांसद चाहते हैं कि रमेश पांडेय का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय हो। उनकी कार्यशैली से ऐसा लगता है कि वे रमेश पांडेय से घबरा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी