अयोध्या मामले में अदालत के फैसले से भाजपा नेताओं में खुशी की लहर

धनबाद अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने के मामले में आए अदालत के फैसले से भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। सभी आरोपित नेताओं के बाइज्जत बरी होने पर सांसद पीएन सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 01:40 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 01:40 AM (IST)
अयोध्या मामले में अदालत के फैसले से भाजपा नेताओं में खुशी की लहर
अयोध्या मामले में अदालत के फैसले से भाजपा नेताओं में खुशी की लहर

धनबाद : अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने के मामले में आए अदालत के फैसले से भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। सभी आरोपित नेताओं के बाइज्जत बरी होने पर सांसद पीएन सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि इस फैसले ने एक बार फिर सत्यता की सर्वोच्चता को न्याय से परिभाषित किया है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह समेत सभी को आरोप मुक्त किया जाना हमारे लिए हर्ष का विषय है। कहा कि बहुप्रतीक्षित सत्य की विजय के साथ आए फैसले का स्वागत करता हूं। पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत, महात्मा, वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाए थे, वह सभी निर्मूल सिद्ध हो गए। कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए देश से माफी मांगे।

महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण के लिए षड्यंत्र के तहत भारतीय राजनीति के प्रतिष्ठित लोगों को घसीटा था। राजनीतिक द्वेष और घृणा के कारण हमारे पूज्य संतों और वरिष्ठ नेताओं पर मिथ्या आरोप लगाने वालों को यह संविधान का जवाब है।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि इस फैसले से यह साबित हो गया कि तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित तमाम नेताओं को फंसाया था। अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि अदालत का फैसला स्वागतयोग्य है। हर्ष प्रकट करने वालों में संजीव अग्रवाल, संजय झा, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी