Jharkhand Politics: मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यसभा में उपनेता बनने से भाजपाई गदगद, इंटरनेट मीडिया में दे रहे बधाई

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया है। इससे झारखंड के भाजपा नेता गदगद हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई दे रहे हैं। नकवी झारखंड से ही राज्यसभा सदस्य हैं। वे यहां के भाजपा विधायकों की मदद से राज्यसभा में पहुचे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 10:05 AM (IST)
Jharkhand Politics: मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यसभा में उपनेता बनने से भाजपाई गदगद, इंटरनेट मीडिया में दे रहे बधाई
झारखंड से राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उपनेता बनाया गया है। इससे झारखंड के भाजपा नेता गदगद हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई दे रहे हैं। नकवी झारखंड से ही राज्यसभा सदस्य हैं। वे यहां के भाजपा विधायकों की मदद से राज्यसभा में पहुचे हैं। उनका यहां आना-जाना लगा रहता है। यहां के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से उनकी व्यक्तिगत जान-पहचान है। इसलिए उनके उपनेता बनने से यहां से भाजपाई कुछ ज्यादा ही खुश हैं। 

केंद्रीय मंत्री आदरनीय श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी जी को राज्यसभा में सदन के उपनेता बनने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं। @naqvimukhtar pic.twitter.com/JMxIfr3GSp

— Anant Ojha BJP (@Anant_Ojha_BJP) July 19, 2021

भाजपा विधायक अनंत ओझा ने ट्वीट कर नकवी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है-मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यसभा में उपनेता बनने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

धनबाद महानगर भाजपा के वरीय उपाध्यक्ष संजय झा ने नकवी को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति का मूल मंत्र है-सबका साथ, सबका विकास। नकवी को उपनेता बनाने से यह बात एक बार फिर साबित हुई है।

chat bot
आपका साथी