Shubhendu Adhikari बने बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता, धनबाद के भाजपाइयों ने बधाई में कह दी यह बात

Shubhendu Adhikari के पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। बधाई देते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा है-शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम में पराजित किया। अगले चुनाव में टीएमसी को हराएंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 02:55 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 02:55 PM (IST)
Shubhendu Adhikari बने बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता, धनबाद के भाजपाइयों ने बधाई में कह दी यह बात
पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) के पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर धनबाद के भाजपा नेताओं ने भी बधाई दी है। विशेष रुप से बंगाल चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नेताओं ने उनके नेता विधायक दल चुने जाने पर खुशी जताई है। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा है कि शुभेंदु ने इस चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee) को बाहर किया है। निश्चित रूप से अगले चुनाव में वह पूरे बंगाल से ममता बनर्जी को बाहर करने में सफल होंगे। वह इस चुनाव की सबसे बड़ी खोज हैं। उन्होंने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव हारने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास नैतिक बल नहीं है। व न तो विधानसभा के अंदर और न ही विधानसभा के बाहर पूरे पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी से आंख मिला सकती हैं। 

शुभेंदु के पास पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा को लीड करने की क्षमता

भाजपा नेता गणेश मिश्रा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी में क्षमता है पूरे पश्चिम बंगाल को लीड करने की। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को उनका नेतृत्व मिलेगा तो पार्टी अगले चुनाव में निश्चित रूप से सत्ता प्राप्त करेगी। उन्हें बधाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी  को इस समय शुभेंदु जैसे ही डायनामिक नेता की जरूरत थी जो पूरी हुई।  उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। निश्चित रूप से वह अगले चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाने में कामयाब होंगे। वह सीएम मटेरियल हैं। इस बार हम 3 से 77 पर पहुंचे। अगली बार निश्चित रूप से 177 तक पहुंचेंगे।

 

2026 में होगा भाजपा का राज

भाजपा के जिला मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक चंदना बावरी के क्षेत्र के प्रभारी रहे वीरेंद्र हंसदा ने कहा कि बंगाल भाजपा को शुभेंदु जैसे नेतृत्व की जरूरत थी। जो आज पूरी हुई। हम उम्मीद करते हैं कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा का राज होगा। 

chat bot
आपका साथी