Dhanbad: बस्ताकोला वारदात को लेकर राज्य सरकार पर रागिनी ने साधा निशाना, कहा सरकार के इशारे पर सिंह मेंशन को बदनाम करने की साजिश

पिछले तीन दिनों से झरिया के सिंहनगर और बस्ताकोला इलाके में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच जारी मार पीट के बाद तनाव को लेकर भाजपा नेता रागिनी सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। रघुकुल समर्थकों पर कारवाई करने से मना कर रखा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:56 PM (IST)
Dhanbad: बस्ताकोला वारदात को लेकर राज्य सरकार पर रागिनी ने साधा निशाना, कहा सरकार के इशारे पर सिंह मेंशन को बदनाम करने की साजिश
भाजपा नेता रागिनी सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: पिछले तीन दिनों से झरिया के सिंहनगर और बस्ताकोला इलाके में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच जारी मार पीट के बाद तनाव को लेकर भाजपा नेता रागिनी सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। साेमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि रघुकुल के समर्थक झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से गहरे जुड़े हुए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने जिले के अधिकारियों को रघुकुल समर्थकों पर कारवाई करने से मना कर रखा है।

यही कारण है कि आए दिन रघुकुल समर्थक उनके समर्थकों पर हमला करते रहते हैं। पिछले तीन दिनों से उनके लोगों पर लगातार हमला कर जख्मी किया जा रहा है। लेकिन एक भी रघुकुल समर्थक पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कारवाई करने की जगह उन्हें लगातार शह देता चला आ रहा है। जिसकारण से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

यह स्थिति उस समय से और भयावह होती चली जा रही है जब से रांची उच्च न्यायालय ने जनता मजदूर संघ को लेकर अपना फैसला सिंह मेंशन के पक्ष में सुनाया है। इससे बौखलाए रघुकुल समर्थक सिंह मेंशन के समर्थकों को लगातार निशाना बना रहा हैं।

इसी क्रम में रागिनी सिंह ने कहा कि शनिवार की रात झरिया सिंह नगर में दो हयावा ट्रक रघुकुल समर्थकों ने जला दिए थे।जिसकी वह घोर निन्दा करती हैं।

उन्होंने कहा कि झरिया में हर्ष सिंह एवं एकलव्य सिंह के इशारे पर ऐसे कुकृत्य कराए जा रहे है और झरिया में लोग डर के साए में जी रहे है। राज्य सरकार की मिली भगत से ही ऐसे घृणित कार्य किए जा रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जांच कर घटना में जुड़े दोषियों को पकड़ उन सभी पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि फिर से कोई इस तरह की वारदात को अंजाम ना दे सके और इलाके में शांति सद्भावना कायम की जा सके।

chat bot
आपका साथी