BJP Politics : भाजपा नेत्री बॉबी पांडे अब संभालेंगी सवर्णों का मोर्चा, चुनी गई सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की प्रदेश सचिव

भाजपा नेत्री बॉबी पांडे अब सवर्णों का मोर्चा संभालेंगी। वह न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में सवर्ण मोर्चा बनाने की मांग रखेंगी बल्कि बाहर भी उनके लिए संघर्ष करेंगी। पांडे को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन का झारखंड प्रदेश सचिव नियुक्त किया

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 09:58 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:35 AM (IST)
BJP Politics : भाजपा नेत्री बॉबी पांडे अब संभालेंगी सवर्णों का मोर्चा, चुनी गई सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की  प्रदेश सचिव
भाजपा नेत्री बॉबी पांडे अब सवर्णों का मोर्चा संभालेंगी।

जागरण संवाददाता,धनबाद  : भाजपा नेत्री बॉबी पांडे अब सवर्णों का मोर्चा संभालेंगी। वह न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में सवर्ण मोर्चा बनाने की मांग रखेंगी बल्कि बाहर भी उनके लिए संघर्ष करेंगी। पांडे को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन का झारखंड प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर ओमप्रकाश सिंह व राष्ट्रीय महासचिव किरण पाल सिंह ने उन्हें फाउंडेशन का झारखंड प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। पांडे का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। उन्हें 2 माह में अपनी कमेटी का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में बॉबी पांडे ने बताया कि जमशेदपुर व रांची में कार्यक्रम हो चुका है। वह जल्द ही धनबाद में फाउंडेशन का कार्यक्रम रखेंगी। जिसमें उसके भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति और जनजाति, ओबीसी, महिला आदि का मोर्चा है, उसी प्रकार सवर्ण जातियों का भी मोर्चा होना चाहिए। इसकी मांग अन्य जगहों से भी उठी है और फाउंडेशन के सहयोग से वह भी ऐसी मांग करेंगी ताकि स्वर्ण जातियों से जुड़े मुद्दे को पार्टी के प्लेटफार्म पर रखने में आसानी हो। बता दें कि बाबी भाजपा की वरीयता नेत्री है और फिलवक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं।

chat bot
आपका साथी