भाजपा किसान मोर्चा बलिदान दिवस पर करेगी पौधारोपण 50 फलदार पौधे लगाने का निर्णय

भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई ने योग दिवस और बलिदान दिवस को लेकर एक बैठक पार्टी कार्यालय में की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंहा की अध्यक्षता में चली इस बैठक में आगामी 23 जुलाई को मनाये जानेवाले बलिदान दिवस पर पौधारोपण करने का निर्णय किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:44 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:44 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा बलिदान दिवस पर करेगी पौधारोपण 50 फलदार पौधे लगाने का निर्णय
बैठक में आगामी 23 जुलाई को मनाये जानेवाले बलिदान दिवस पर पौधारोपण करने का निर्णय किया।

 धनबाद, जेएनएन : भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई ने योग दिवस और बलिदान दिवस को लेकर एक बैठक पार्टी कार्यालय में की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंहा की अध्यक्षता में चली इस बैठक में आगामी 23 जुलाई को मनाये जानेवाले बलिदान दिवस पर पौधारोपण करने का निर्णय किया। वहीं 21 जून को विश्व योग दिवस की रूप रेखा की भी चर्चा की गयी। साथ ही काेविड काल में अनाथ हुए परिवार की आर्थिक मदद के लिए राशि एकत्रित करने का निर्णय भी मोर्चा के लोगों ने सर्वसम्मित से बैठक के दौरान लिया।

इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिंहा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भाजपा पुरे शिद्दत से बलिदान दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। इस अवसर हमने भी वैसे 50 फलदार पौधे शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लगाने का निर्णय किया है जो भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। कोविड काल में हम सबने देखा कि कैसे ऑक्सीजन को लेकर देश भर में हाहाकार मचा हुआ था। अत: प्रकृति में इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए हमने ये निर्णय किया है।

सिंहा ने कहा कि मोर्चा अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में हमेशा से ही आगे रही है। यही कारण है कि हमने काेविड काल में अनाथ परिवार को आर्थिक मदद करने के लिए धनराशि एकत्रित करने की सोची है। आगे उन्होंने बताया कि कोरोना के असर को देखते हुए आगामी योग दिवस को सादगी के साथ मनाने का भी निश्चय किया है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को घर में ही रह कर योग दिवस को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, अजय निषाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य तेजबहाुदर सिंह, मदन तिवारी के अलावा प्रदेश पदाधिकारी रणविजय सिंह, दीलिप भारती, विष्णु सिंह, गौरव सिन्हा और कपुर रवानी माैजूद रहे।

chat bot
आपका साथी