प्रधानमंत्री ने दिव्यांग नाम देकर दिया सम्मान: सैकिया

दिव्यांग का अर्थ होता है दिव्य अंग यानि भगवान की अंश। इनके लिए पहले प्रयोग किया जानेवाला विकलांग शब्द गलत लगता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको दिव्यांग का नाम देकर समाज में सम्मान देने की कोशिश की है। ये बातें भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मंगलदोई से सांसद दिलीप सैकिया ने रविवार को दिव्यांगों के स्कूल पहला कदम में एक कार्यक्रम में कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 05:04 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 05:04 AM (IST)
प्रधानमंत्री ने दिव्यांग नाम देकर दिया सम्मान: सैकिया
प्रधानमंत्री ने दिव्यांग नाम देकर दिया सम्मान: सैकिया

जागरण संवाददाता, धनबाद : दिव्यांग का अर्थ होता है दिव्य अंग यानि भगवान की अंश। इनके लिए पहले प्रयोग किया जानेवाला विकलांग शब्द गलत लगता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको दिव्यांग का नाम देकर समाज में सम्मान देने की कोशिश की है। ये बातें भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मंगलदोई से सांसद दिलीप सैकिया ने रविवार को दिव्यांगों के स्कूल पहला कदम में एक कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम के दौरान सैकिया ने दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी जरूरत के उपकरण वितरित किए। सैकिया सेवा एंव समर्पण अभियान के दौरान होनेवाले आयोजनों में भाग लेने धनबाद आए थे। इस अभियान के दौरान रविवार को दिव्यांग बच्चों के बीच व्हील चेयर, ब्लाइंड स्टिक एवं वैशाखी जैसे उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया व पढ़ाई कराने के तरीकों को जाना। सैकिया ने बच्चों को संबंधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण देश को पूरे विश्व में सम्मान और नई पहचान मिली है। उनके प्रयासों से देश के हर तबके, हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिल रहा है। वहीं जिला महानगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से दिव्यांग बच्चों के मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्रम का संचालन धनबाद जिला महानगर मिडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसार्थी ने किया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, अपर्णा सेन, वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सहाय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, संजीव अग्रवाल, प्रियंका पाल, भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेशाध्यक्ष किसलय तिवारी, नितिन भट्ट, मानस प्रसून ,संजय झा, श्रवण राय, रमा सिन्हा, रीता प्रसाद, जूही शर्मा, फूल जोशी, पूनम अचित्य आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी