किसानों की आवाज दबा रही भाजपा: मासस

संस जामाडोबा मासस कार्यकर्ताओं का सातवां दो दिवसीय महाधिवेशन जियलगोरा गेस्ट हाउस में बुध

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 07:23 PM (IST)
किसानों की आवाज दबा रही भाजपा: मासस
किसानों की आवाज दबा रही भाजपा: मासस

संस, जामाडोबा : मासस कार्यकर्ताओं का सातवां दो दिवसीय महाधिवेशन जियलगोरा गेस्ट हाउस में बुधवार को समाप्त हो गया। पूर्व विधायक व मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे संविधान विरोधी कार्य लगातार हो रहा है। किसान व मजदूरों के खिलाफ लगातार नए कानूनों को लाकर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि 26 मार्च को किसान आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। बंगाल चुनाव में धर्मनिरपेक्ष पार्टी के समर्थन में काम करेंगे।

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को आगे बढ़ाना जरूरी है। महाधिवेशन में झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शहीदों व आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान देने, उनके परिवार वालों की समुचित देखभाल करने के लिए संघर्ष करने, झारखंड में ठोस विस्थापन नीति व झारखंडियों के अन्यत्र पलायन रोकने, अधिग्रहित भूमि पर लोक उपक्रम के बजाय पूंजीपतियों के व्यापारिक निर्माण कार्य के लिए बेचने का विरोध करने, जल, जंगल व जमीन पर समाज के लोगों का अधिकार

देने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मासस कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष आंनद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अरूप चटर्जी, महासचिव हलधर महतो, सचिव निताई महतो, सहसचिव दिल मोहम्मद, दिलीप तिवारी,साधु चरण महतो, मिथिलेश सिंह व कोषाध्यक्ष वसंत कुमार चुने गए। अधिवेशन की अध्यक्षीय मंडली में हरिप्रसाद पप्पू, आंनद महतो, मिथिलेश सिंह थे। संचालन दिलीप तिवारी, शेख रहीम ने किया।

मौके पर सबुर गोराई, रुस्तम अंसारी, बिदा पासवान, रामप्रवेश यादव, बिजली देवी, पार्वती देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी