67 बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षण

संस कालूबथान कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के कलियासोल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिड्राहाट में प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:23 PM (IST)
67 बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षण
67 बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षण

संस, कालूबथान : कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के कलियासोल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पिड्राहाट मैरेज हाल में सेवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कलियासोल मंडल के 67 बूथों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक को प्रशिक्षण दिया गया। सभी ने अपने-अपने मोबाइल फोन पर नमो एप भी डाउनलोड किया ताकि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जा सके। शिविर को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि आज देश का नाम पूरे विश्व में हो रहा है।

सांसद ने कहा कि कोरोना के पहली एवं दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर देश में न आए इसके लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि डेढ़ साल से राज्य में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कोरोना के लहर में राज्य में न जाने कितने लोग परिवार छोड़कर चले गए। विधायक ने कहा कि सभी को कोरोना को मात देने के लिए टीका लगाना अनिवार्य है। शिविर में कलियासोल मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

गोविंदपुर में सेवा ही समर्पण कार्यक्रम का आयोजन

गोविदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया। किसान मोर्चा ने किसानों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। पूर्वी मंडल ने देवली उमवि प्रांगण में दो सौ ग्रामीणों का टीकाकरण करवाया। कार्यक्रम में मुख्य पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, अमर मंडल, सुरेश रविदास, निर्मल कुमार, सपन कुंभकार, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, अनिल विश्वकर्मा आदि थे।

गोडतोप्पा पंचायत में प्रकाश बाउरी, नरेंद्र हरि, खगेंद्र सिंह चौधरी, विनोद रजवार, अरुण दसौंधी, युधिष्ठिर महतो, जमुना देवी, रीता देवी ने बच्चों के बीच पाठ्यसामग्री, पैकेट बंद खाद्य सामग्री का वितरण किया। अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला अध्यक्ष जहीरउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में निर्मला कुष्ठ हास्पीटल, सीएचसी गोविदपुर, एवं सितारा हास्पीटल रिसर्च सेंटर में रोगियों के बीच फल वितरण किया। मौके पर रजाक अंसारी, अयूब अंसारी, ताहिर हुसैन, हिटलर अंसारी, समीम अंसारी, साहेब अंसारी, आसिफ राजा, असलम अंसारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी