स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा

भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है। इस दिन ग्रामीण कमेटी भी कई कार्यक्रम करने जा रही है। रविवार को जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने वेबिनार के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने के निर्देश दिए और मंडल स्तर पर प्रभारियों की भी घोषणा की। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी पेश की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 04:10 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 04:10 AM (IST)
स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा
स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है। इस दिन ग्रामीण कमेटी भी कई कार्यक्रम करने जा रही है। रविवार को जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने वेबिनार के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने के निर्देश दिए और मंडल स्तर पर प्रभारियों की भी घोषणा की। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी पेश की। छह अप्रैल को तमाम कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। फल या मिठाई वितरण किया जाएगा। बूथ स्तर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवम विकास की चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री के भाषण को सुना जाएगा। इसके तहत छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों व मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

13 अप्रैल को समरसता दिवस : इस दिन मंडल स्तर पर किसी भी तंग बस्ती में जाकर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा, उनकी जीवनी पर चर्चा की जाएगी व दीप जलाया जाएगा।

इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई। पंचेत- अनिल यादव, चिरकुंडा- दीपा दास, एगारकुण्ड- रानी केरायी, मैथन- संजय महतो, निरसा- जयप्रकाश सिंह, बेनगड़िया- फिरोज दत्ता, कलियासोल- सुरजीत चंद्र, सिदरी- घनश्याम ग्रोवर, बलियापुर पश्चिम-निताय रजवार, बलियापुर पूर्व- अमर मंडल, गोविदपुर पूर्व-बिपिन दे, गोविदपुर पश्चिम- नंदलाल अग्रवाल, बरवाअड्डा- पीयूष तिवारी, राजगंज- रामनारायण भगत, तोपचाची- रमेश महतो, गोमो-कविता वर्णवाल, टुंडी-रति रंजन गिरि, पूर्वी टुंडी- दिनेश सिंह के प्रभार में होगा।

chat bot
आपका साथी