व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही राजनीति करती है भाजपा : नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

यदि भाजपाई मुस्लिम और ईसाई का सम्मान करेंगे तो वे उनके सेवा कार्यों से प्रभावित होकर एक न एक दिन वह भी भाजपा के वोटर हो जाएंगे। उक्त बातें भाजपा के बिहार झारखंड क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के गोविदपुर स्थित कार्यालय में ग्रामीण जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:05 PM (IST)
व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही राजनीति करती है भाजपा : नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही राजनीति करती है भाजपा : नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

गोविदपुर : यदि भाजपाई मुस्लिम और ईसाई का सम्मान करेंगे, तो वे उनके सेवा कार्यों से प्रभावित होकर एक न एक दिन वह भी भाजपा के वोटर हो जाएंगे। उक्त बातें भाजपा के बिहार झारखंड क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के गोविदपुर स्थित कार्यालय में ग्रामीण जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए ही भाजपा राजनीति करती है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के साथ अब सबका प्रयास का नारा दिया है। सामूहिक प्रयास से ही गांव व समाज का विकास होगा। कोई भी काम छोटा नहीं होता। यदि काम छोटा होता तो घर की मां सबसे छोटी होती। क्योंकि बच्चों की गंदगी की सफाई वही करती है। उन्होंने भाजपाइयों से अपने गांव में गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान चलाने तथा खादी के कपड़े खरीद कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने की अपील की।

उन्होंने दीनदयाल जयंती पर अंत्योदय अभियान चलाने की अपील की। समाज के सबसे कमजोर तबके के बीच कल्याणकारी काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें विरोधियों से भी प्रेम पूर्वक बातें करना चाहिए। समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान देना भाजपाइयों का संस्कार है। संस्कार का अनुपालन सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को करना होगा। सभी बूथों में कार्यकर्ताओं को जाने, मतदाताओं का सम्मान करने और ग्रामीणों के बीच अपनी पैठ बनाने की अपील की। प्रदेश नेता गणेश मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह एवं नंदलाल अग्रवाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्होंने बंद कमरे में जिला पदाधिकारियों को कई टिप्स दिए। इस अवसर पर महामंत्री दिनेश सिंह, फिरोज दत्ता, राम नारायण भगत, कविता बरनवाल, पीयूष तिवारी, रति रंजन गिरि, विपिन दा, संजय महतो, अमर चंद्र मंडल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी